scriptनाका थाना क्षेत्र में हिरण का बच्चा समझ कर लोगों में मचा हड़कंप | Naka police station area causing panic among people as deer | Patrika News

नाका थाना क्षेत्र में हिरण का बच्चा समझ कर लोगों में मचा हड़कंप

locationलखनऊPublished: Apr 29, 2021 07:46:29 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

जहां पर हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा ने नीलगाय के बच्चे को उसके झुंड में छोड़ा।

नाका थाना क्षेत्र में हिरण का बच्चा समझ कर लोगों में मचा हड़कंप

नाका थाना क्षेत्र में हिरण का बच्चा समझ कर लोगों में मचा हड़कंप

लखनऊ ,नाका थाना क्षेत्र चारबाग में कहीं से भाग कर आया नीलगाय का बच्चा जिसको लोगो ने समझा हिरण का बच्चा लोगो की लगी लाइन । स्थानीय लोगों ने नाका इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा को दिया सूचना इंस्पेक्टर नाका मनोज कुमार मिश्रा के साथ हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा खुद पहुंचे मौके पर और कड़ी मशक्कत के बाद उसको पकड़ कर ले गए चिड़ियाघर।
हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा भी हिरन का बच्चा समझ कर ले गए थे। चिड़ियाघर जहां पर बताया गया कि ये नीलगाय का बच्चा है।इसको कहीं इनको झुंड में छुड़ाया। कड़ी मशक्कत के बाद हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा ने चिड़ियाघर से फिर नीलगाय के बच्चे को लेकर उनके झुंड को ढूंढते हुए पहुंचे कैंट क्षेत्र के जंगल मे ।
जहां पर हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा ने नीलगाय के बच्चे को उसके झुंड में छोड़ा।

हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा का कहना अगर इस नीलगाय के बच्चे को कहीं ऐसे ही छोड़ देते तो कोई जानवर इसको जख्मी करके मार भी डाल सकता था। इस लिए हमने कड़ी मशक्कत करने के बाद इसको इनके झुंड का पता लगाकर उसको वापस छोड़ा है। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा ने दिखाया एक जानवर के प्रति मानवता और पेश की इंसानियत की मिसाल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो