scriptसमाजवादी पार्टी कार्य समिति में बोले अखिलेश- मुझे पिताजी का आर्शीवाद प्राप्त है | Naresh Uttam repeats SP presidentship Akhilesg says 2019 22 mine | Patrika News

समाजवादी पार्टी कार्य समिति में बोले अखिलेश- मुझे पिताजी का आर्शीवाद प्राप्त है

locationलखनऊPublished: Sep 23, 2017 02:40:41 pm

Submitted by:

Anil Ankur

यूपी में अगली सत्ता समाजवादी पार्टी की होगी

akhileshy yadav samajwadi party sammelan

akhileshy yadav samajwadi party sammelan

लखनउ। समाजवादी पार्टी के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सौ से अधिक लोगों की कार्य समिति की घोषणा की गई। नरेश उत्तम पटेल आज फिर प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर सपा ने पार्टी राजनीतिक और सामाजिक प्रस्ताव पास किए। कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्ीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुकाम में फेल हुई है। इस बार तो वे नकली समाजवादियों की घुसपैठ से माथ खा गए थे, लेकिन अब सब को होशियार रहना चाहिए। असली नकली समाजवादियों को पहचानना चाहिए। अखिलेश यादव बोले, आज मेरे पिता जी मुलायम सिंह यादव नहीं आए हैं, लेकिन उन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त है। अगली बार सपा सत्ता में आएगी। उसे कोई भी सत्ता में आने से नहीं रोक सकता।
रमाबाई अम्बेडकर मैदाान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजवादियों के बड़े बड़े चौपहियावाहनों ने समाजवाद के विकास को प्रदर्शित किया। मैदान में युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। कहने को तो यह प्रतिनिधि सम्मेलन था, लेकिन युवाओं की भीड़ इस बात को जता रही थी कि वे रुहानी तौर पर अखिलेश के साथ हैं। कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव और शिवपााल सिंह यादव नहीं आए। सम्मेलन में मुलायम के पुराने साथ बेनी प्रसाद वर्मा समेत तमाम बड़े पुराने नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राम गोपाल सिंह यादव ने की।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले बड़े बडे वादे किए थे, पर सारे वादे हवा हो गए। न लोगों को नौकरी मिली और न ही गरीबों के खातों में पैसे आए। आया क्या नया नोट, जो पुराने जमा किए थे, वे भी चले गए। पैसे मिलने की जगह गरीबी मिली। अखिलेश यादव ने भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा बीते दिनों जारी किए गए श्वेत पत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि योगी सरकार ने विकास नहीं किए तो वे पुरानी सरकारों की खामियों को बढ़ा चढ़ाकर बताने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि विकास न कर पाने वाली भाजपा सरकार केन्द्र से लेकर यूपी तक आरोप और प्रत्यारोप लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। विकास न करके लोगों कोे जाति और धर्म के आधार पर बाटने की कोशिश ऐन चुनाव के वक्त की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जाएगा कि ताकि भोली भाली जनता को भटकाया जा सके।
समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भाजपा सरकार द्वारा यूपी में किए जा रहे उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के खिलाफ जमकर आवाज उठाई और कहा कि इस सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों से उन्होंने 2019 और 2022 मंे विजय हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जन विरोधी भाजपा सरकार को समाजवादी उखाड़ फेकेंगे।
आजम खां ने कहा कि साथियो आपको इस सम्मेलन से कुछ लेकर जाना है। जो मंजिल आपको हासिल करनी है वह दूर नहीं है। पर आपको पूरी मेहनत से जुटना होगा। मैं आपका पुराना साथी हूं। मुलायम सिंह यादव के साथ हम इस पार्टी से जुड़े थे। आज की तारीख इस बात की साक्षी है कि समाजवादियों का संकल्प होगा कि हम किस तरह समाज के दबे कुचलों को उनका हक दिलाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो