scriptनरेश उत्तम दोबारा बन सकते हैं सपा के प्रदेश अध्यक्ष, पर यह भी चुनाव लडऩे के मुड में | Naresh Uttam UP can become state president of Samajwadi Party | Patrika News

नरेश उत्तम दोबारा बन सकते हैं सपा के प्रदेश अध्यक्ष, पर यह भी चुनाव लडऩे के मुड में

locationलखनऊPublished: Sep 22, 2017 04:59:41 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

सम्मेलन में प्रदेश से करीब 15 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी होना है।

samajwadi party state sammelan 2017 in lucknow

samajwadi party state sammelan 2017 in lucknow

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यस्तरीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। 23 सितंबर को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश से करीब 15 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी होना है। सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। सूत्र बताते हैं कि नरेश उत्तम ही दोबारा सपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। सूत्र कहते हैं कि सम्मेलन में उनके नाम पर मुहर लग सकती है।
वहीं, पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य इसरार उल्ला सिद्दीकी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लडऩे की इच्छा अखिलेश यादव से जताई है। उन्होंने इसके लिए बकायदा उन्हें पत्र लिखा है। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री आजम खान, पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोविंद चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, सम्मेलन में पार्टी के संरक्षक व संस्थापक मुलायम सिंह यादव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के शामिल न होने की बात भी सामने आ रही है।
राजधानी बैनर-पोस्टरों से पटी

राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में अधिवेशन की अंतिम तैयारियों को रूप दिया जा रहा है। पूरे राजधानी को सपा के झंडे-बैनर से पाट दिया गया है। सम्मेलन स्थल पर अखिलेश यादव के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। इसके अलावा सम्मेलन स्थल व शहर के अन्य क्षेत्रों में समाजवादी नेताओं डॉ. राम मनोहर लोहिया, जेपीए कर्पूरी ठाकुर, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह, ब्रजभूषण तिवारी, के नाम पर विशाल द्वार बनाए गए हैं।
दोपहर बाद प्रदेश अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों का चुनाव होगा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के मुताबिक 23 सितंबर को राष्ट्रीय गान के साथ सुबह 10 बजे प्रतिनिधि सम्मेलन का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। चौधरी ने बताया कि सुबह 11 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपना उद्घाटन भाषण देंगे। इसके बाद राजनीतिक तथा आर्थिक प्रस्ताव पास कराएं जाएंगे। दोपहर बाद प्रदेश अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों का चुनाव होगा। शाम को सम्मेलन का समापन राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के उद्बोधन के साथ होगा।
सपा नेता ने जताई पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लडऩे की इच्छा

इधर, समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य इसरार उल्ला सिद्दीकी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिख कर कहा है, वह प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी करें। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए कोई जानकारी नहीं मिल रही है। संगठन का पदाधिकारी कार्यकर्ता होने के नाते प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में भाग लेना चाहता हूं, इसलिए आप चुनाव कार्यक्रम घोषित करा कर नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने के लिए निर्देश दें। इसरार ने हाल ही में यह पत्र अखिलेश यादव के अलावा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा को भी भेजा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो