scriptकिसानों के साथ अन्याय हो रहा, उनको कुचलने का काम कर रही भाजपा – नसिमुद्दीन सिद्दीकी | Nasimuddin siddiqui on kisan andolan bjp government torturing farmers | Patrika News

किसानों के साथ अन्याय हो रहा, उनको कुचलने का काम कर रही भाजपा – नसिमुद्दीन सिद्दीकी

locationलखनऊPublished: Oct 18, 2021 08:37:15 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश में कॉंग्रेस पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने की तैयारी कर ली है।

dow.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर लखीमपुर में किसानों पर बर्बर अत्याचार किया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के उकसावे पर उनके पुत्र द्वारा अपनी गाड़ी से चार किसानों व एक पत्रकार की हत्या करने में न्याय की मांग कर रहे किसानों को अब धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी व उनकी गिरफ्तारी की मांग वाजिब है। लेकिन जिस तरह से संयुक्त किसान मोर्चे के आंदोलनकारी किसानों ने रेल रोको आंदोलन चलाया, उस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं के धमकी भरे बयान निंदनीय हैं। उंन्होने कहा कि अन्याय के साथ आंदोलन पर सरकारी बर्बरता इतिहास में दर्ज होगी। भाजपा राज में अंग्रेजां के जुल्म ज्यादती भी फीके पड़ते जा रहें हैं।
कानून हो रहा दुरुपयोग

सिद्दीकी ने कहा कि अपराधियां को निरन्तर प्रश्रय देने वाली भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून का जबरदस्त दुरुपयोग किया गया। हर सवाल के साथ सरकार के विरुद्ध उठने वाली आवाज को दबाया गया, अहिंसक आंदोलनकारी किसानों पर जुल्म कर उन्हें तोडऩे की साजिश दर साजिश की गयी, जब किसान नहीं टूटे तो उन पर आपराधिक धाराओं में फर्जी मुकदमें दर्ज करने धमकानें का खेल किया जा रहा है, जिसे लोकतंत्र में बर्दास्त नहीं किया जा सकता।
सरकार के संरक्षण में अपराध

पूर्व मंत्री ने कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्याओं से लरजते उत्तर प्रदेश में यह सब सरकार के संरक्षण में होते हुए सब देख रहे है। उन्हांनें कहा कि अपराधियों को प्रश्रय देने वालों के मुंह से मर्यादा, लोकतंत्र, कानून व्यवस्था व नैतिकता का जाप अच्छा नहीं लगता। जनता का भरोसा खो चुकी सरकार का जमीनी आधार दरक चुका है, भाजपा सरकार बौखलाहट में है, वह अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरे पर फोडऩे के लिये अत्याचार अन्याय पर उतारू है और जनता उसके हर अत्याचार का हिसाब वोट की चोट से करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो