scriptशिवपाल ने अखिलेश को दिया बड़ा झटका, इस पूर्व मंत्री के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, सपाइयों में मचा हड़कंप | National spokesperson list announcement by shivpal singh yadav | Patrika News

शिवपाल ने अखिलेश को दिया बड़ा झटका, इस पूर्व मंत्री के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, सपाइयों में मचा हड़कंप

locationलखनऊPublished: Jan 10, 2019 04:14:03 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

शिवपाल ने अखिलेश को दिया बड़ा झटका, इस पूर्व मंत्री के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, सपाइयों में मचा हड़कंप

shivpal singh yadav

शिवपाल ने अखिलेश को दिया बड़ा झटका, इस पूर्व मंत्री के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, सपाइयों में मचा हड़कंप

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी की गतिविधि तेज कर दी है। इसके तहत राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रवक्ता का नाम तय करने के बाद उसकी घोषणा कर दी है। शिवपाल सिंह यादव ने शिवकुमार बेरिया को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इसी क्रम में केके शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। यह जानकारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुख्य प्रवक्ता डॉ. सीपी राय ने दी। शिवपाल अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूती देने में जुट गए हैं।
बता दें कि सपा से हाल ही में निकाले गए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने बुधवार को प्रसपा में शामिल हुए थे। वह पांच बार विधायक रहे। समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे तब भी अचानक बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद बिना कारण बताए सपा से निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि जीवनभर समाजवादी रहे हैं इसलिए भतीजे ने निकाला तो चाचा की शरण में रहने का फैसला किया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ता तन-मन, धन से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो