scriptKhesari Lal Yadav: नवरात्रि के मौके पर यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देवी गीत ‘सुन राजा अरहुल ताजा’ (Suna Raja Adahul Taja) | Navratri 2021 Khesari Lal Yadav Bhojpuri Devi Geet Sun Raja Adahul Taj | Patrika News

Khesari Lal Yadav: नवरात्रि के मौके पर यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देवी गीत ‘सुन राजा अरहुल ताजा’ (Suna Raja Adahul Taja)

locationलखनऊPublished: Oct 09, 2021 11:57:56 am

Submitted by:

Vivek Srivastava

Khesari Lal Yadav: नवरात्र (Navratri 2021) में माँ के भजन (Bhajan) और गीत खूब सुने जाते हैं। इस दौरान पूर्वांचल के इलाकों में माँ के भोजपुरी (Bhojpuri Song) भक्ति गीतों की जबरदस्त माँग होती है। जिसमें भोजपुरी पचरा (Bhojpur Pachara) से लेकर तमाम देवी गीत (Devi Geet) शामिल रहते हैं। इसी मौके पर भोजपुरी कलाकार और गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) माता को समर्पित नवरात्रि का एक म्यूजिक वीडियो (Bhojpuri Music Video) ‘सुन राजा अरहुल ताजा’ (Suna Raja Adahul Taja) नाम से जारी किया है।

khesari-lal-yadav.jpg
Khesari Lal Yadav: नवरात्रि के मौके पर आजकल ‘सुना राजा अरहुल ताजा’ (Suna Raja Adahul Taja) नाम का एक भोजुपरी (Bhojpur Song) देवी गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब (Youtube) पर बेहद तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार और गायक खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) ने नवरात्रि के मौके पर इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर रिलीज किया है। रिलीज होने के बाद से ही ये देवी गीत सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
इस म्यूज़िक वीडियो को यूट्यूब पर अब तक करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है, वही इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्मों की कलाकार रानी भी हैं।
दरअसल पूर्वांचल के इलाकों में माँ के भोजपुरी (Bhojpuri Song) भक्ति गीतों (Bhakti Song) की जबरदस्त माँग होती है। जिसमें भोजपुरी पचरा (Bhojpur Pachara) से लेकर तमाम देवी गीत (Devi Geet) शामिल रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो