scriptभाजपा से नीरज शेखर चुने गए निर्विरोध राज्यसभा सदस्य, फिर से गरमाई यूपी की राजनीति | Neeraj Shekhar elected unopposed Rajya Sabha member | Patrika News

भाजपा से नीरज शेखर चुने गए निर्विरोध राज्यसभा सदस्य, फिर से गरमाई यूपी की राजनीति

locationलखनऊPublished: Aug 19, 2019 10:07:40 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नीरज शेखर को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य चुना गया है।

Neeraj Shekhar elected unopposed Rajya Sabha member

भाजपा से नीरज शेखर चुने गए निर्विरोध राज्यसभा सदस्य, फिर से गरमाई यूपी की राजनीति

लखनऊ. समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नीरज शेखर को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य चुना गया है, जिससे यूपी की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। सोमवार को नाम वापसी की सीमा समाप्त होने के बाद नीरज शेखर को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इसके पहले राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। नीरज के त्यागपत्र देने के कारण ही इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।

नीरज शेखर इसके पहले समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य थे। पिछले दिनों वह सपा और राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिर्फ एक सीट और भाजपा के विधायकों की संख्या 300 से ज्यादा होने से नीरज का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य कई भाजपा नेताओं और सरकार के मंत्रियों के साथ नीरज विधानमंडल के सेंट्रल हॉल पहुंचे थे। जहां पर नीरज शेखर को भाजपा से राज्यसभा सदस्य चुना गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो