लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) नीरज शेखर (Neeraj Shekhar) ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha election) के लिए नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh), सीएम योगी (CM Yogi), डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma), केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya), सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। नामांकन प्रक्रिया पूरा करने के बाद नीरज शेखर ने ऐसा बयान दे दिया जिससे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में हड़कंप मचना लाजमी है।