scriptकांग्रेस कार्यालय पर कुछ यूं याद किए गए ‘चाचा नेहरू’ | Nehru jayanti celebration at congress office UPCC | Patrika News

कांग्रेस कार्यालय पर कुछ यूं याद किए गए ‘चाचा नेहरू’

locationलखनऊPublished: Nov 14, 2018 08:53:04 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

कांग्रेस कार्यालय पर कुछ यूं याद किए गए ‘चाचा नेहरू’

gg

कांग्रेस कार्यालय पर कुछ यूं याद किए गए ‘चाचा नेहरू’

लखनऊ. देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयन्ती (बाल दिवस) के अवसर पर यूपी कांग्रेस कमेटी तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने बताया कि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोड़कर पं. नेहरू की जयन्ती पर शांति का संदेश देते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जी को जैसा रक्तरंजित देश मिला था उसमें उसका टूट जाना, साम्प्रदायिक दंगों के आगे झुलसते रहना, लोकतंत्र का बिखर जाना अस्वाभाविक नहीं था परन्तु स्व0 पं0 नेहरू के नेतृत्व में देश कदम दर कदम आगे बढ़ा, मजबूत हुआ, संसदीय लोकतांत्रिक समस्याओं व परम्पराओं के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता बनायी। राष्ट्र आर्थिक विकास व आत्मनिर्भरता की दिशा में सचेत हुआ।
राजबब्बर बोले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा फैलायी गयी राष्ट्र के प्रति समर्पण की चेतना की दिशा में राष्ट्र पं0 नेहरू के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ता गया। उन्होने साम्यवाद एवं पूंजीवाद के मिश्रण के साथ राष्ट्र केा एक नई दिशा दी। 21वीं सदी के भारत की नींव स्व0 नेहरू द्वारा ही रखी गयी। उस दौर में पं0 नेहरू के प्रखर आलोचक लोहिया जी भी इनकी इन विकासक नीतियों का विरोध नहीं कर पा रहे थे। पं0 नेहरू के व्यक्तित्व में ऐसी सम्मोहक शक्ति थी जिसे तोड़ने की कोशिश उस समय की कई शक्तियों ने की थी लेकिन तोड़ नहीं पाया।
gg
प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू की याद में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के हजारों बच्चों को उपहार एवं मिष्ठान वितरित किया गया एवं तिरंगा गुब्बारे आसमान में छोड़े गये।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्रीरामकृष्ण द्विवेदी, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, विधायक आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक फजले मसूद, डाॅ. आरपी त्रिपाठी, नईम सिद्दीकी, हनुमान त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, ओंकारनाथ सिंह, शिव पाण्डेय, श्रोत गुप्ता, डॉ. मंजू दीक्षित, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, पीयूष मिश्रा, डॉ. हिलाल अहमद,अशोक सिंह, डॉ. उमाशंकर पाण्डेय, मुकेश सिंह चैहान, सैफ अली नकवी, विशाल राजपूत, सचिन रावत, रफत फातिमा, शुचि विश्वास, डॉ. अनूप पटेल, डा0 लालती देवी, नरेश बाल्मीकि,आरती बाजपेयी, नूतन बाजपेयी,अरशद आजमी, शैलेन्द्र तिवारी, प्रदीप कनौजिया, प्रियंका गुप्ता, अमित त्यागी, आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो