scriptUP Government : नए मंत्रियों के निजी सचिव अफसरों की हुई तैनाती, पहली बार 20% महिलाएं भी शामिल | New Private Secretary appointed along with Ministers in UP Government | Patrika News

UP Government : नए मंत्रियों के निजी सचिव अफसरों की हुई तैनाती, पहली बार 20% महिलाएं भी शामिल

locationलखनऊPublished: Mar 28, 2022 11:49:14 am

Submitted by:

Snigdha Singh

UP Govrnment : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के निजी सचिव में फेर बदल करने के साथ बड़ा फैसला किया। अब मंत्रियों के साथ पहली बार 20 प्रतिशत महिला निजी सचिव तैनात कर दी गई। वजह जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर-

File Photo of CM Yogi Adityanath

File Photo of CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने पद्भार ग्रहण करने के बाद कई बड़े बदलाव किए हैं। इनमें से एक बड़ा बदलाव है कि मंत्रियों के साथ नए निजी सचिव को तैनात किया गया। खास बात ये है कि तैनात किए गए निजी सचिव में पहली बार महिला सचिव तैनात की गई हैं। इसमें निजी सचिव, अपर निजी सचिव, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और अनुसेवकों का चयन रैंडम आधार पर किया गया है। बता दें अब तक महिलाओं को मंत्रियों के स्टाफ में जगह नहीं दी जाती थी।
शनिवार देर रात रैंडम एक सूची चुने जाने पर कोड के हिसाब से संबंधित कार्मिकों को मंत्री स्टाफ में तैनाती से संबंधित पत्र तैयार किया गया। ये सूची पीएम के यहां से तैयार की गई है। रविवार को सुबह संबंधित कर्मचारियों को फोन कर सचिवालय बुलाया गया और पत्र दिया गया। कुछ अधिकारियों को सोमवार को दिया जाएगा। मालूम हो कि मंत्रियों के स्टाफ की जो भी लिस्ट तैयार की गई है उसमें किसी भी पुराने स्टाफ को नहीं रखा गया है। पिछले पांच साल के अंदर यदि कोई भी कार्मिक किसी मंत्री के स्टाफ में तैनात रहा है तो उन्हें सूची में ही शामिल नहीं किया गया। मंत्रियों के लिए करीब 120 अनुसेवक भी तैनात किए गए हैं।
ये भी पढ़ें : मेरी खुद की जाति का दलित वोट न तो भटका है और न ही गुमराह हुआ: मायावती

कुछ महिला सचिव ने जातई आपत्ति

सूत्रों के अनुसार पता चला कि मंत्री स्टाफ में तैनाती से कुछ महिला अधिकारियों में नाराजगी है। तर्क दिया जा रहा है कि मंत्री स्टाफ के रूप में काम करते महिलाओं को देर शाम तक कार्यालय में रहना पड़ सकता है। मंत्रियों के आफिशियल टूर में साथ जाने की मजबूरी भी हो सकती है। कुछ इस तरह के मुद्दों को लेकर नाराजगी जाहिर की है। चयन किए गए नए स्टाफ में करीब 20 फीसदी संख्या महिलाओं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो