थर-थर कांप रहे नेता जी तिंदवारी से पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति पहले भाजपा में थे फिर स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ सपा में शामिल हो गए। चुनाव हार गए तो तत्काल अवैध निर्माण का नोटिस मिल गया। 7 अप्रेल तक ब्यौरा न देने पर बुलडोजर चल जाएगा। आरबी कॉलेज के मालिक के जानकीपुरम में अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई। चिनहट में रहने वाले कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह चिनहट में बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बने मकान गिरा दिया। लखनऊ के हजरतगंज में एलडीए की जमीन पर बने बसपा नेता फहाद के अवैध अपार्टमेंट पर बुलडोजर चला।
दंबगों की एक नहीं चल रही कानपुर में भू माफियाओं से तालाब की जमीन खाली हो गयी। बहराइच में कब्रिस्तान, खलिहान की जमीनों पर अवैध रूप से बने मकान व मदरसों को खाली कराने का इलाज बुलडोजर से हुआ। लखीमपुर देहात में पंचायत भवन की जमीन पर दंबगों ने कब्जा कर लिया था। लखीमपुर एसडीएम राजेश कुमार ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया।
रेप के आरोपी भी सहमें पुलिस अपराधियों को पकडऩे के लिए बुलडोजर का भय दिखा रही है। गोंडा में दुष्कर्म के एक शातिर अपराधी को पकडऩे पहुंची पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा,सरेंडर करो नहीं तो घर खंडहर हो जाएगा। सहारनपुर में भी गैंगरेप के दो आरोपी फरार थे। पुलिस ने घर के बाहरी हिस्से पर बुलडोजर चला दिया। 24 घंटे में दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
मेरठ में माफिया पर शिकंजा मेरठ पुलिस ने पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगी के अवैध तरीके से कब्जाई गयी जमीन बुलडोजर के भय से खुद ब खुद कब्जा मुक्त हो गयी।
रामपुर में आरोपी ने कहा खुद गिरा देंगे मकान रामपुर में बुलडोजर का डर ऐसा दिखा कि आरोपी ने खुद ही एसडीएम से अपने अवैध रूप से निर्मित घर को ढहाए जाने की गुहार लगाई। उसने अपने घर का कुछ हिस्सा तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बना रखा है।