scriptदेवरिया के बाद हरदोई से गायब मिलीं 19 महिलाएं | nineteen women from hardoi and three from lucknow found missing | Patrika News

देवरिया के बाद हरदोई से गायब मिलीं 19 महिलाएं

locationलखनऊPublished: Aug 07, 2018 02:14:50 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

मुख्यमंत्री ने सूबे के जिला अधिकारियों को अपने संबंधित जिलों में स्थित बाल गृह और महिला संरक्षण गृह के व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए

hardoi

देवरिया के बाद हरदोई से 19 तो लखनऊ से 3 महिलाएं गायब मिलीं

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुजफ्परपुर और देवरिया के मां विंध्यवासिनी बालिका संरक्षण गृह में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद शासन से लेकर जिला प्रशासन तक में हड़कंप। ऐसे जघन्य मामले के पकड़े जाने के बाद कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि शेल्टर हाउस आनाधिकृत रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इन मामलों में दोषी को सजा दिलवाएगी। वहीं इन मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए सूबे के सभी जिला अधिकारियों को अपने संबंधित जिलों में स्थित बाल गृह और महिला संरक्षण गृह के व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिसके बाद अब हरदोई और लखनऊ में भी इस तरह का मामला सामने आया है। हरदोई के शेल्टर होम में 19 महिलाएं गायब मिली हैं। शेल्टर होम की जांच की गयी, जिसमें यह बात सामने आई है। इसके बाद डीएम पुलकित खरे ने शेल्टर होम का अनुदान रोकने की बात की। इसी कड़ी में लखनऊ के प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय महिला शरणालय के निरीक्षण के दौरान 3 संवासिनी गायब पाई गईं। इन तीनों के भागने की रिपोर्ट हजरतगंज कोतवाली में दर्ज है, जो संवासिनी शरणालय से गायब हैं। उनमें से एक माल की संवासिनी है, जो कि बहला-फुसलाकर भाग जाने के मामले में शरणालय में दो माह पूर्व लाई गई थी। इसी के साथ पहले से निरुद्ध दो अन्य संवासिनी भी 29 को दीवार कूदकर शरणालय की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए भाग निकलीं।
21 में से दो महिलाएं पायी गयीं शेल्टर होम में

यह मामला हरदोई के बेनीगंज का है, जहां निरीक्षण के दौरान पता चला कि शेल्टर हाउस में कुल 21 महिलाएं हैं। इनमें से 19 महिलाएं गायब मिलीं, जबकि मौके पर दो महिलाएं ही पायी गयीं। इस शेल्टर होम का संचालन आयशा ग्रामोद्योग समिति द्वारा किया जाता है।
कमरे और बर्तन की नहीं कोई व्यवस्था

डीएम ने अधीक्षिका से शेल्टर होम की अन्य महिलाओं के बारे में जानकारी लेनी चाही लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। निरीक्षण में यह पाया गया कि शेल्टर होम में महिलाओं के रहने के लिए पर्याप्त कमरे, बर्तन और बाकी सामानों की व्यवस्था नहीं की गयी है। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त स्वाधार गृह संस्था पर कार्यवाही करने एवं अनुदान रोकने की बात कही।
मुख्यमंत्री के बचाव में कही ये बात

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर और देवरिया में यौन उत्पीड़न के मामले सामने आने के बाद विपक्षी दल ने योगी सरकार पर तंज कसा है। सियासी तूफान जहां थमने का नाम नहीं ले रहा, वहीं विपक्षी दल मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। उनके बचाव में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आज जो विपक्षी दल इन मुद्दों को जोर-शोर से उठा रही है, उनके सत्ता में रहने के दौरान ही इन शेल्टर होम्स का विकास हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो