scriptविधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को खिलाई मिठाई और कही ये बात | Nitin Agarwal Deputy Speaker of Uttar Pradesh Legislative Assembly | Patrika News

विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को खिलाई मिठाई और कही ये बात

locationलखनऊPublished: Oct 18, 2021 07:07:45 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

( Legislative Assembly Deputy Speaker Nitin Agarwal )

विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को खिलाई मिठाई और कही ये बात

विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को खिलाई मिठाई और कही ये बात

लखनऊ , ( Legislative Assembly Deputy Speaker Nitin Agarwal ) उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष ह्नदय नारायण दीक्षित ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष पद पर नितिन अग्रवाल को चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। नितिन अग्रवाल के चयन पर बधाई देते हुये अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय परिपाटी मे उपाध्यक्ष चुने जाने की व्यवस्था हमारे संविधान में की गयी है। ( Legislative Assembly Deputy Speaker Nitin Agarwal ) वैदिक परंपरा का जिक्र करते हुये कहा कि अध्यक्ष और उसके नीचे उपाध्यक्ष की व्यवस्था हमारी पुरानी वैदिक परिपाटी मे भी है। उपाध्यक्ष पद अपने आप में महत्वपूर्ण एवं दायित्वपूर्ण है।
उन्होंने बधाई देते हुये कहा कि विधान सभा के नये उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल देश की सबसे बड़ी विधान सभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये हैं। वह युवा सदस्य हैं। लगातार तीसरी बार विधान सभा के सदस्य चुने गये हैं। सरकार में राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार भी संभाल चुके हैं।
अध्यक्ष ने आशा प्रकट की है कि उनके उपाध्यक्ष के कार्यकाल मे सदन पुरानी परिपाटी को संजोये हुये नयी संसदीय परम्पराओं को स्थापित करने में सफल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो