लखनऊ

निकाय चुनाव: नामांकन के पहले दिन नहीं था शुभमुहूर्त, किसी ने नहीं जताई मेयर या पार्षद बनने की इच्छा !

बुधवार का दिन शुभ नहीं है जिसके चलते एक भी नामांकन नहीं आये !

लखनऊNov 01, 2017 / 04:47 pm

Dikshant Sharma

nagar nigam

लखनऊ। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन बुधवार को शुरू हो गया। बात राजधानी की करें तो राजधानी में पहले दिन एक भी नामांकन मेयर पद पर नहीं हुआ। हालांकि नगर निगम मुख्यालय के दोनों तरफ बैरीकेटिंग लगाकर ट्राफिक जाम जरूर देखने को मिला। निगम आने वाले फरयादियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इसी के चलते बुधवार दोपहर तक एक रूपए भी हाउस टैक्स जमा नहीं हो सका और न ही फरियादियों की परेशानियों का समाधान हुआ। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
जारी रहेगा हाउस टैक्स जमा करना
निगम के आला अधिकारिओयों के संज्ञान में मामला आया। नगर आयुक्त उदय राज सिंह ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि कई लोगों को नगर निगम मुख्यालय नहीं आने दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में एसएसपी दीपक कुमार से बात की गयी। एसएसपी ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी फरियादियों को पीछे वाले गेट से नगर निगम मुख्यालय में एंट्री दे दी जाए।
बुधवार का दिन शुभ नहीं
दूसरी ओर चर्चा यह भी रही कि बुधवार का दिन शुभ नहीं है जिसके चलते एक भी नामांकन नहीं आये हैं।
पंडित राम शुक्ल का कहना है कि सबसे शुभमुहूर्त 2 और 3 तारीख का है। 7 को भी मुहूर्त ? शुभ होगा। जबकि इससे विरुद्ध जानकार मानते हैं कि बुधवार को पहला दिन था और कई पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। यही वजह है कि फिलहाल कोई भी नामांकन नहीं हुआ है। लेकिन नामांकन के पहले दिन 9 फॉर्म मेयर के बिके हैं। अब तक कुल 14 महापौर के फॉर्म बिके हैं। अब तक पार्षदी के 700 से अधिक फॉर्म खरीदे जा चुके हैं।
30 लाख से अधिक राशि हुई जमा
चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों को बकाया एक-एक पाई का भुगतान करना पड़ रहा है। तमाम ऐसे लोग भी नगर निगम में करों के भुगतान की एनओसी लेने आ रहे हैं, जिन्होंने विगत कई सालों से इसका भुगतान नहीं किया है। जोन 1 में जहां 50 हज़ार रूपए जमा हुए तो जोनों में राशि काफी अधिक है। जोन 2 में 2 लाख, जोन 5 में 10 लाख, जोन 6 में 7.5 लाख रूपए जमा हुए हैं। पिछले दो दिन में एनओसी के बदले हाउस टैक्स के रूप में 30 लाख से अधिक राशि जमा हुई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.