अधिसूचना जारी Rajyasabha Election 2022 राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गयी। नामांकन 31 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी।
अभी किस दल के पास कितनी सीटें उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें खाली हो रही हैं। उनमें भाजपा के पास 5, सपा के पास 3, बसपा के पास 2 और कांग्रेस के पास एक है। गौरतलब है राज्यसभा की सौ सीट के कोटे में यूपी से 31 सांसद हैं। इनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
जीत के लिए 38 वोट चाहिए राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए करीब 38 वोट की जरूरत होती है। यानी 38 विधायकों के वोट पर एक राज्यसभा सांसद चुना जाएगा। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के पास 273 विधायक है। इस तरह वह आसानी से सात सीटें जीत सकती है। जबकि सपा की तीन सीटों पर जीत तय हैं।
भाजपा-सपा गठबंधन के बचेंगे 14-14 वोट राज्यसभा में एक सदस्य के निर्वाचन के लिए 37.63 वोट की जरूरत होगी। सपा के पास 111 विधायक हैं। जबकि, उसके गठबंधन सहयोगी रालोद के पास 8 और सुभासपा के पास 6 विधायक हैं। सपा गठबंधन यदि तीन प्रत्याशी उतारता है तो उसे 113 विधायकों की जरूरत होगी। इस तरह उसके 14 विधायक अतिरिक्त बचेंगे। यदि सपा चौथा उम्मीदवार उतारती है तो इसके लिए उसे संघर्ष करना होगा। इसी तरह यदि भाजपा नौंवा प्रत्याशी उतारती है तो उसे सपा के वोटों में सेंधमारी करनी पड़ेगी। क्योंकि, भाजपा के पास वर्तमान में 255 विधायक हैं। सहयोगी अपना दल के पास 12 व निषाद पार्टी के पास 6 हैं। इस हिसाब से सात सीटें पक्की हैं। इसके बाद गठबंधन के बाद 14 विधायक बचते हैं। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल के दो विधायकों का साथ यदि भाजपा को मिल सकता है तो पार्टी इनके समेत दूसरी वरीयता के वोटों के साथ 8 सीटें जीत लेगी। ऐसे में असल मुकाबला 11वीं सीट के लिए होना है, जिसके लिए इन दोनों ही दलों को जीत दर्ज करने के लिए बाकी दलों का समर्थन लेना होगा।
ये भी पढ़े: लोन हुआ कठिन: अब देनी होंगी कई अन्य जानकारियां, ITR फॉर्म भरने से पहले जानें नए नियम
नुकसान में बसपा और कांग्रेस राज्यसभा के चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान में बसपा और कांग्रेस रहेंगी। यह दोनों दल पहली बार एक भी राज्यसभा उम्मीदवार जिताने की हैसियन में नहीं हैं। कांग्रेस के पास सिर्फ दो विधायक हैं। जबकि बसपा के पास सिर्फ एक सीट है।
नुकसान में बसपा और कांग्रेस राज्यसभा के चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान में बसपा और कांग्रेस रहेंगी। यह दोनों दल पहली बार एक भी राज्यसभा उम्मीदवार जिताने की हैसियन में नहीं हैं। कांग्रेस के पास सिर्फ दो विधायक हैं। जबकि बसपा के पास सिर्फ एक सीट है।