scriptअब मोस्ट वांटेड विकास दुबे आपराधिक साम्राज्य ढहना शुरू, करीबियों को चुन-चुन कर मार रही पुलिस | Now most wanted development Dubey criminal empire started collapsing | Patrika News

अब मोस्ट वांटेड विकास दुबे आपराधिक साम्राज्य ढहना शुरू, करीबियों को चुन-चुन कर मार रही पुलिस

locationलखनऊPublished: Jul 09, 2020 09:33:47 am

Submitted by:

Neeraj Patel

कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला मोस्ट वांटेड विकास दुबे (Vikas Dubey) का आपराधिक साम्राज्य अब ढहना शुरू हो गया है।

2_1.jpg

लखनऊ. कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला मोस्ट वांटेड विकास दुबे (Vikas Dubey) का आपराधिक साम्राज्य अब ढहना शुरू हो गया है। हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे के गुर्गे एक-एक कर पुलिस ने ढेर करना शुरू कर दिया है। हमीरपुर में राइट हैंड अमर दुबे को मारने के बाद गुरुवार को यूपी एसटीएफ ने उसके दो और खास गुर्गों प्रभात मिश्रा उर्फ कार्तिकेय और प्रवीण उर्फ बव्वन शुक्ला को कानपुर और इटावा में हुए मुठभेड़ में मार गिराया। 2 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हमले के बाद से पुलिस ने अब तक उसके गैंग के पांच लोगों को मार गिराया है। जबकि खाकी से गद्दारी करने वाले तीन पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य पुलिस की गिरफ्त में हैं।

हमीरपुर के मौदहा में एसटीएफ और पुलिस की टीम ने उसके राइट हैंड अमर दुबे को भी ढेर कर दिया. आज यानी गुरुवार को प्रभात मिश्रा और बव्वन शुक्ला भी पुलिस की गोली का शिकार हो गए। इन पांचों के अलावा उसके करीब दयाशंकर अग्नहोत्री और श्यामू बाजपेयी को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। साथ ही चौबेपुर थाने के पूर्व एसओ, दरोगा केके शर्मा और सिपाही राजीव चौधरी समेत सात अन्य को भी पुलिस ने मुखबिरी के शक में अरेस्ट किया है। इनके अलावा फरीदाबाद के रहने वाले अंकुर और उनके पिता श्रवण को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एमपी के शहडोल से साले राजू खुल्लर को भी गिरफ्तार किया गया है।

अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है विकास दुबे

वहीं हत्याकांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। गैंगस्टर विकास दुबे के नोएडा में होने की भी सूचना मिल रही है। बता दें कि विकास दुबे के नोएडा में देखने की सूचना हरदोई निवासी सुनील ने पुलिस को दी थी। सुनील गढ़ी चौखंडी में रहता है और निजी कंपनी में जॉब करता है। सुनील ने पुलिस को बताया कि ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति चौराहे से गढ़ी चौखंडी वो अपने दोस्त के साथ आ रहा था। तभी विकास दुबे एक मूर्ति चौराहे से बैठा टैक्सी में बैठा। उसके हाथ में बैग था और उसने शराब पी रखी थी। सुनील से उसने फोन मांगा लेकिन उसने मना कर दिया। फिर सेक्टर-71 के पर्थला चौक पर ऑटो से उतरने का बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो