
अब इकाना में नहीं अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला
लखनऊ. भारत और वेस्टइंडीज मैच से एक दिन पहले योगी सरकार ने इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम को नाम बलद कर इसका नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम कर दिया है। अगर देखा जाए तो यह मैच अब इकाना नहीं बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडिमय में खेला जाएगा। क्यों कि अब इकाना का नाम स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने इसको लेकर तंज भी कसा है। 2012 में आई अखिलेश सरकार ने पीपीपी मॉडल पर इकाना नाम से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया, लेकिन अब योगी सरकार ने मंगलवार को होने वाले पहले टी-20 क्रिकेट मैच से पहले एक दिन पहले सोमवार को इसका नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम कर दिया।
पचास हजार दर्शकों के आने की संभावना है
वहीं कोलकाता में वेस्टइंडीज को शिकस्त देने बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। भारत इकाना में भी वेस्टइंडीज को मात देने के लिए उतरेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में अपना दबदबा कायम रखने के प्रयास में रहेगी। टी-20 की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को रविवार को कोलकता में शिकस्त देने वाली टीम इंडिया का प्रयास होगा की वह लखनऊ के लोगों दीपावली का बड़ा तोहफा दे। राजधानी में करीब 24 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में क्षमता के अनुसार पचास हजार दर्शकों के आने की संभावना है।
इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम का नाम अब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम होगा। योगी सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है। राज्यपाल राम नाईक की ओर से भी इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है। बतादें कि मंगलवार को भारत व वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लखनऊ से गहरा नाता रहा है। वह कई बार यहां से सांसद भी रहे। नाम बदले जाने की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन, नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण, इकाना स्पोट्र्ससिटी व जीसी कन्स्ट्रक्शन एवं डेवलपमेन्ट इण्टस्ट्रीज के मध्य हुये एग्रीमेंट में दी गयी व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है।
अटलजी को समाजवादी श्रद्धांजलि
वहीं सपा ने इकाना स्टेडियम का नाम बदलने पर योगी सरकार पर तंज कसा। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और एमएलसी सुनील सिंह साजन ने ट्वीट किया है, समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में बनवाये गए इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण योगीजी ने अटलजी के नाम पर किया है। भाजपा सरकार के लिये इससे बड़ा दिवालियापन क्या होगा कि अटलजी को समर्पित करने के लिये भी कुछ अपना किया न मिल सका। अटलजी को समाजवादी श्रद्धांजलि!!
Published on:
5 Nov 2018, 10:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.