script

यूपी में सरकारी भवनों और बसों के बाद स्कूलों का रंग हुआ भगवा, विवाद

locationलखनऊPublished: Dec 09, 2017 12:04:06 pm

Submitted by:

Anil Ankur

बसपा सरकार में सरकारी भवन नीले रंग में पोत दिए जाते हैं। सपा सरकार में हरे और लाल रंग में

Now UP schools are in Bhagwa color

Now UP schools are in Bhagwa color


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार बदलते ही सरकारी भवनों, सड़कों के डिवाइडरों, बसों और एम्बुलेंस का रंग भगवा करने के बाद अब सरकारी महकमे ने स्कूलों का रंग भगवा कर दिया है। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। विवाद को देखते ही अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया और कहा कि ये गांव में स्थानीय प्रतिनिधियों के प्रतिवेदन पर किया गया है। अगर किसी को विरोध है तो स्कूलों को पुराने रंग में फिर से रंगवा दिया जाएगा।
शुरूआत पीलीभीत के स्कूलों से
दरअसल यूपी में बसपा सरकार में सरकारी भवन, सफेद और नीले रंग में पोत दिए जाते हैं। बसों का रंग भी नीला कर दिया जाता है। सपा सरकार में यह रंग बदलकर हरे और लाल रंग में बदल जाता है। अब वही अधिकारी यूपी में भाजपा सरकार के सीएम योगी को खुश करने में जुट गए हैं। पीलीभीत में 100 से ज्यादा स्कूलों को भगवा रंग में रंग दिया गया है।
विवाद का ठीकरा रसपंच के सिर पर
भगवा रंग को लेकर जब यूपी में विवाद होने लगा तो अधिकारियों ने नया तरीका निकाल लिया है। स्कूलों के भगवा रंग में रंगने का फैसले पर जब विवाद हुआ तो अधिकारियों ने अपने सर्कुलर को छिपा लिया और उसे वापस ले लिया। यहां कई गांवों में लोगों और शिक्षकों ने भी इस फैसले का विरोध किया। गांव वालों ने बताया कि उन्होंने इस फैसले का विरोध किया था लेकिन सरपंच ने जबरन स्कूलों को रंगवा दिया। जब विवाद गहराने लगा तो अधिकारी इन स्कूलों को दोबारा सफेद रंग में रंगे जाने की बात कर रहे हैं।
‘गीता’ पर स्कूलों में प्रतियोगिता कराएगी सरकार
विद्यालयों में एक अफवाह यह भी है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी स्कूलों में गीता गायन प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों में भगवद् गीता पर आधारित गायन प्रतियोगित कराने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि तमाम स्कूलों में यह प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी, जिसके बाद इसके नतीजों के आधार पर चयनित प्रतिभागियों के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। यह आयोजन लखनऊ में कराया जाएगा। लेकिन योगी सरकार के इस फरमान की पुष्टि नहीं हो पाई है।

ट्रेंडिंग वीडियो