scriptकांग्रेस का रिटर्न गिफ्ट, मुलायम-माया, अखिलेश और अजित के खिलाफ नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार | Old colleagues Azam, Beni and Kiranmay Nanda not seen with Mulayam | Patrika News

कांग्रेस का रिटर्न गिफ्ट, मुलायम-माया, अखिलेश और अजित के खिलाफ नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार

locationलखनऊPublished: Mar 17, 2019 03:43:08 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

डिंपल और अक्षय की भी राह आसान करेगी कांग्रेस।
 

congress

कांग्रेस का रिटर्न गिफ्ट, मुलायम-माया, अखिलेश और अजित के खिलाफ नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार

लखनऊ. कांग्रेस ने सपा-बसपा और रालोद के लिए सात सीटें छोडऩे का ऐलान किया है। कांग्रेस ने मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद और मायावती जहां से लड़ेंगी वहां से अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी यहीं नहीं कांग्रेस राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी और उनके पिता अजीत सिंह के खिलाफ भी नहीं अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इससे कांग्रेस ने इनकी राह आसान कर दी है। सपा-बसपा ने कांग्रेस के लिए जहां दो सीटें छोड़ी थीं तो वहीं कांग्रेस ने उनके लिए सात सीटें छोडऩे का ऐलान किया है। अब इन सात जगहों से सपा-बसपा और रालोद को केवल बीजेपी से ही मुकाबला करना होगा।
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली से अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया था। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तो रायबरेली से उनकी मां और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी सांसद हैं। २०१९ के लोकसभा चुनाव में भी राहुल और सोनिया गांधी भी फिर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने भी रविवार को सपा-बसपा और रालोद के लिए सात सीटें छोड़ दी हैं। यहां प्रेस-कांफ्रेंस कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि वह मैनपुर मुलायम सिंह यादव, कन्नौज डिंपल यादव, फिरोजाबाद अक्षय यादव, आजमगढ़ अखिलेश यादव और जयंत और अजित सिंह के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वहीं राजबब्बर ने यह भी कहा कि जहां से मायावती चुनाव लड़ेंगी वहां से भी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो