scriptMukhtar Ansari Ambulance Case: मुख्तार एंबुलेंस मामले में बाहुबली का एक और गुर्गा हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था ईनाम | One more arrested in Mukhtar Ansari Ambulance case | Patrika News

Mukhtar Ansari Ambulance Case: मुख्तार एंबुलेंस मामले में बाहुबली का एक और गुर्गा हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था ईनाम

locationलखनऊPublished: Jul 13, 2021 09:48:48 am

Mukhtar Ansari Ambulance Case: आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी की इस एंबुलेंस का किस्सा 31 मार्च, 2021 को सामने आया था।

Mukhtar Ansari Ambulance Case: मुख्तार एंबुलेंस मामले में बाहुबली का एक और गुर्गा हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था इनाम

Mukhtar Ansari Ambulance Case: मुख्तार एंबुलेंस मामले में बाहुबली का एक और गुर्गा हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था इनाम

बाराबंकी. Mukhtar Ansari Ambulance Case: मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्तार के गुर्गे शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने उसे मयूर विहार से दबोचा है। आपको बता दें कि शाहिद फर्जी पते पर एम्बुलेंस पंजीकरण मामले में आरोपी है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एम्बुलेंस मामले अब तक कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इससे पहले बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के जाली कागजात पर रजिस्टर्ड एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल किया जा चुका है। जिसे मऊ के श्याम संजीवनी हॉस्पिटल के नाम से रजिस्टर्ड कराया गया था। जिसके बाद अब यह एंबुलेंस कभी वैध रूप से सड़क पर नहीं दौड़ सकेगी।
ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी की इस एंबुलेंस का किस्सा 31 मार्च, 2021 को सामने आया था। जांच के बाद 2 अप्रैल, 2021 को इस मामले में मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय पर बाराबंकी नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। बाराबंकी पुलिस की टीम ने पंजाब से पांच अप्रैल, 2021 को इस एंबुलेंस को भी बरामद भी कर लिया था। उसके बाद बाराबंकी पहुंची यह एंबुलेंस नगर कोतवाली के माल खाने में दाखिल है और परिसर में दूसरे वाहनों के बीच खड़ी कंडम हो रही है।
इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी

इस एंबुलेंस मामले के नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में एब तक पुलिस अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय, शेषनाथ राय, मो. सैयद मुजाहिद, राजनाथ यादव, आनंद यादव के साथ एंबुलेंस चालक सलीम, शाहिद को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। इसके अलावा पुलिस अभी सुरेंद्र शर्मा और अफरोज की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो