scriptयुवती ने शादी से किया इंकार, तो एकतरफा आशिक ने मां को मारी गोली | One Sided Love shoot girl mother in lucknow | Patrika News

युवती ने शादी से किया इंकार, तो एकतरफा आशिक ने मां को मारी गोली

locationलखनऊPublished: Oct 13, 2017 05:37:20 pm

Submitted by:

Dhirendra Singh

युवती ने शादी से किया इंकार तो मां पर उतारा गुस्सा।

one side lover

One Side Lover

लखनऊ. राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे एकतरफा आशिक ने युवती के परिवार वालों को धमकाया। फिर धमकी से काम नहीं बना तो युवती की मां को सरेराह दिनदहाड़े गोली मार दी। महिला को गोली लगते ही आस-पास लोग आरोपी की तरफ उसे पकड़ने के लिए दौड़े। लेकिन उसने वह लोगों को गोली मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पहले धमकाया फिर मारी गोली
पीड़िता सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बदालीखेड़ा में रहती है। महिला की पहचान शाजदा खातून (45) के रुप में हुई। जो कि अपने पति उजैर अहमद और बच्चों के साथ यहां रहती है। शजादा पास में ही रहने वाले शिव प्रकाश की दुकान पर बुटीक का काम कर पति का हाथ बटाती है। पीड़िता के मुताबिक सतीश नाम का एक लड़का उनकी बेटी के पीछे काफी दिन से पड़ा था। पहले भी उसने बेटी का रास्त रोक शादी का दबाव डाला था। इस पर बेटी व परिवार द्वारा इंकार करने के साथ ही उसे दोबारा ऐसा न करने के लिए समझाया गया था। लेकिन सतीश ने कई बार बेटी व परिवार वालों को लड़की की शादी कहीं और करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बीच उनकी बेटी का रिश्ता तय हुआ और अगले महीन उसका निकाह है। इसी बात से नाराज सतीश ने शाम को बुटीक से लौट रही शाजदा का रास्ता रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती, सतीश ने उन पर गोली चला दी। हालांकि गोली उनके हाथ पर लगी। इसके बाद लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। तो आरोपी ने लोगों को गोली मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

एक महीने पहले दी थी धमकी
पीड़िता के मुताबिक सतीश ने करीब एक हफ्ते पहले युवती को घर के बाहर रोकर धमकाया था। उसने युवती पर शादी का दबाव बनाया लेकिन युवती से शादी से इंकार कर दिया। इस पर बौखलाए सतीश ने उनके पूरे परिवार को मारने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर धर्मेश शाही ने बताया आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो