scriptकेवल भाजपा ही कर सकती है आस्था का सम्मान | Only BJP can do honor of faith | Patrika News

केवल भाजपा ही कर सकती है आस्था का सम्मान

locationलखनऊPublished: Apr 02, 2019 05:37:53 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रत्याशी नहीं हैं महत्वपूर्ण, नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने के लिए इस बार भी वोट देगी जनता

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही आस्था का सम्मान कर सकती हैं। ये लोग तो 55 साल तक सभी को वेबकूफ बनाकर ठगते रहे और अब जनेऊ पहनकर मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। इटली के चर्च में जाते हैं तो खुद को कैथोलिक ईसाई कहते हैं तो कहीं सोमनाथ मंदिर जाते हैं तो गैर हिंदू विजिटर लिखते हैं।

इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस में सम्मान का संस्कार ही नहीं है। जब कांग्रेस जनहित और राष्ट्रहितों का सम्मान नहीं कर सकती तो प्रधानमंत्री पद का सम्मान कैसे करेंगे। दरअसल जैसे ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हो जाती हैं वैसे ही बेचैनी बढ़ जाती है और रातों की नींद उड़ जाती है।

भाजपा के लिए प्रत्याशी महत्वपूर्ण नहीं

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रत्याशी महत्वपूर्ण नहीं हैं। नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने के लिए जनता लोकसभा चुनाव में इस बार भी वोट देगी। 2014 में प्रधानमंत्री का केवल नाम था लेकिन इस बार नाम के साथ उनका काम भी है। इसके साथ ही कहा कि आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने वाला नहीं चाहिए बल्कि गोली खिलाने वाले लोग चाहिए और ये सब पीएम मोदी के नेतृत्व में ही सम्भव हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो