जन्मभूमि का ताला खोलने का आदेश देशभर में समाचार की सुर्खियों में छाया
लखनऊPublished: Oct 17, 2023 07:35:51 am
एक तरफ कैथोलिक इसाइयों के पोप जॉन पाल नई दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतर रहे थे। सेकुलर देश में पोप के राजकीय अतिथि बनाने पर हिंदू संगठन राजीव गांधी सरकार का विरोध कर रहे थे। दूसरी तरफ श्रीराम जन्मभूमि का ताला खोलने का आदेश फैजाबाद जिला कोर्ट सुना रहा था...।


25 जनवरी 1986 का दिन। फैजाबाद कोर्ट मेंं अधिवक्ता उमेश चंद्र पाण्डेय ने एक प्रार्थना पत्र मुंसिफ सदर के न्यायालय में प्रस्तुत किया कि श्रीराम जन्मभूमि में ताला बंद है।
Ram Mandir Katha: हिंदूओं ने न्यायालय में साफ कहा कि विवादित स्थल के एक भाग में दीवार बनाकर राम चबूतरा और रामलला विराजमान को अलग कर दिया गया है। यह अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति थी। अंग्रेजों की चाल है कि पीछे के भाग को मस्जिद बताकर मुसलमानों को नमाज अदा करने के लिए प्रेरित किया जाए। जबकि यह संभव नहीं है, क्यों कि बाहर की तरफ हम हिंदुओं का कब्जा है।