scriptPandit Birju Maharaj Death :जब पंडित बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण को सिखाया कथक | Pandit Birju Maharaj teach Kathak to Actress Madhuri and Deepika | Patrika News

Pandit Birju Maharaj Death :जब पंडित बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण को सिखाया कथक

locationलखनऊPublished: Jan 17, 2022 04:57:50 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

(Kathak Dancer Birju Maharaj) हमारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए और हमें आपका एक छोटा सा हिस्सा बनने की अनुमति देने के लिए। आपका ये बिना कहे चला जाना लेकिन कथक नृत्य फिर पहले जैसे कभी नहीं होगा।

Kathak Samrat 2022 :जब पंडित बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण को सिखाया कथक

Kathak Samrat 2022 :जब पंडित बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण को सिखाया कथक

लखनऊ , (Kathak Dancer Birju Maharaj) पंडित बिरजू महाराज ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘देवदास’ (2002) में ‘काहे छेड़ मोहे’ में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए समकालीन सिनेमा के मशहूर ट्रैक को कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) में दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए गाने ‘मोहे रंग दो लाल’ को भी कोरियोग्राफ किया था।
इसे भी पढ़े: Pandit Birju Maharaj: ताल की थापों और घुंघुरूओं की रूंझन को महारास में बदल देते थे बिरजू महाराज

(Kathak Dancer Birju Maharaj) दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्में थीं जिनमें भव्यता थी। उनका प्रोडक्शन हाउस इस साल सिल्वर जुबली मना रहा है। उन्होंने महाराज जी को याद करते हुए फिल्मों के सेट से दो पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्हें ‘अविश्वसनीय प्रतिभा’ और ‘कई लोगों के लिए प्रेरणा’ बताते हुए । भंसाली प्रोडक्शंस ने श्रद्धांजलि में कहा हम बस इतना कहना चाहते हैं, धन्यवाद, हमारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए और हमें आपका एक छोटा सा हिस्सा बनने की अनुमति देने के लिए। आपका ये बिना कहे चला जाना लेकिन कथक नृत्य फिर पहले जैसे कभी नहीं होगा।
इसे भी पढ़े: Pandit Birju Maharaj 2022: कथक दिग्गज पंडित बिरजू महाराज की खास जानिए बातें

(Kathak Dancer Birju Maharaj) माधुरी दीक्षित ने महाराज जी को याद किया। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “वह एक किंवदंती थे, लेकिन एक बच्चे जैसी मासूमियत थी। वह मेरे गुरु थे लेकिन मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने मुझे नृत्य और अभिनय की बारीकियां सिखाईं लेकिन अपने मजाकिया किस्सों पर मुझे हंसाने में कभी असफल नहीं हुए।
इसे भी पढ़े: Pandit Birju Maharaj: कथक सम्राट पद्म विभूषण बिरजू महाराज के जीवन से जुडी अहम जानकारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो