scriptराष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपी विधानसभा में कतार में माननीय | Participation of UP MLA in Presidential Election 2017 | Patrika News

राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपी विधानसभा में कतार में माननीय

locationलखनऊPublished: Jul 17, 2017 12:24:00 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं।

लखनऊ. राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं। सुबह दस बजे से ही विधान सभा परिसर में बने मतदान केन्द्र पर विधायक कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इन्तजार करते नजर आये। मतदान से जुड़े अब तक की प्रमुख जानकारियां :

– प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मतदान कर चुके हैं।
– केंद्रीय मंत्री उमा भारती मतदान करने तिलक हॉल पहुंची हैं।
– स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह वोट डालने पहुंचे हैं।
– बसपा विधायक मुख्तार अंसारी वोट डालने पहुंचे हैं।
– सपा विधायक और पूर्व मंत्री पारस नाथ वोट डाल चुके हैं।
– गाडी का पास न होने के कारण भाजपा विधायक ब्रजेश सिंह पैदल वोट डालने पहुंचे।
– भिनगा से बसपा विधायक मोहम्मद असलम पैदल वोट डालने पहुंचे।
– कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने विधान सभा पहुंचकर वोट डाला।
– कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी वोट डालने पहुंच चुके हैं।
– कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक वोट डालने पहुंचे हैं।
– मंत्री श्रीकांत शर्मा वोट डालने विधान सभा पहुंचे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो