लखनऊ

दिसंबर में जन्में व्यक्ति होते हैं रोमांटिक, करते हैं अपनी मर्जी का

ऐसे लोग कई बार अति भावुकता के कारण दूसरों के लिए परेशानी भी खड़ी कर देते हैं।
 

लखनऊDec 08, 2018 / 08:09 pm

Ashish Pandey

दिसंबर में जन्में व्यक्ति होते हैं रोमांटिक, करते हैं अपनी मर्जी का

लखनऊ. व्यक्ति के जीवन में ग्रहों और नक्षत्रों का बड़ा महत्व होता है। जन्म किस महीने में हुआ यह भी काफी मायने रखता है। यहां अब आपको बताने जा रहे हैं कि दिसंबर महीने में जन्मे लोगों में क्या-क्या विशेषताएं यानी खासियत होती है।
दिसंबर महीने में जन्म लेने अधिकतर लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं, यानी वे अपनी मर्जी के अनुसार कार्य करते हैं। यह लोग आलसी होते हैं। 15 दिसंबर के बाद जन्मे लोग कलाकार और दार्शनिक प्रकृति के होते हैं। जन्म लेने वाले लोग कलाकार और दार्शनिक प्रकृति के होते हैं।
दूर जाना पसंद नहीं होता
ऐसे लोगों को अपने घर, परिवार को छोड़कर दूर जाना पसंद नहीं होता। इसी कारण से कई बार नौकरी या अन्य लाभ के अवसर भी वह गंवा देते हैं। दिसंबर के फस्र्ट हाफ में पैदा हुए लोगों को काल्पनिक दुनिया में खोए रहना पसंद आता है। ऐसे लोग कई बार अति भावुकता के कारण दूसरों के लिए परेशानी भी खड़ी कर देते हैं।
महफिल में छा जाने की क्षमता रखते हैं
इस माह में जन्में लोगों में एक जबरदस्त गुण ये होता है कि यह किसी भी महफिल में छा जाने की क्षमता रखते हैं। इनमें जन्मे गजब का आकर्षण होता है। लड़के किशोरावस्था में ही रंगीन मिजाज के हो जाते हैं जबकि बालिकाएं हैं तो इनके कई अफेयर होने की संभनाएं रहती हैं।
आसानी से बुद्धू बनाने में कामयाब होती हैं
इस महीने में पैदा होने वाली लड़कियां अत्यंत मीठा बोल कर सामने वाले को आसानी से बुद्धू बनाने में कामयाब होती हैं। हालांकि ये बोलती कम हैं पर अपना काम दूसरों से करवाने में माहिर होती हैं। इस माह में जन्मी लड़कियां बहुत ही चालाक और कूटनीतिज्ञ होती हैं।
इस महीने में जन्मे लोग धन कमाने के मामले में भी बहुत भाग्यवान माने जाते हैं। इस राशि के लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं। इनका रचनात्मक स्वभाव इन्हें किसी भी काम को एक अलग तरीके से करने के लिए मजबूर करता है, जिस वजह से परिणाम भी अच्छा आता है। इस राशि के अधिकतर लोग अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और कलाकार होते हैं।
इस महीने में जन्मे व्यक्ति स्पष्ट, खुले दिलवाले और बहुत उदार होते हैं। इनका व्यवहार आमतौर पर काफी विनम्र होता है। इस कारण ये लोग समाज में बहुत लोकप्रिय होते हैं और अपने कार्य से अपनी लोकप्रियता को हमेशा बनाए रखते हैं।
नया कार्य भी शुरू कर देते हैं
जिन लोगों का जन्म दिसंबर माह में हुआ है उन्हें लगता है कि वो अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकते, तो यह उसको बीच में ही छोड़ देते हैं। इस महीने में जन्म लिए व्यक्ति अपनी महत्वाकांक्षा को छोड़कर, नया कार्य भी शुरू कर देते हैं।
इस महीने में जन्मे लोग सताए हुए और दबे-कुचले लोगों के साथ उनकी प्रबल सहानुभूति रहती है और उनके लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहते हैं। दिसंबर में जन्में व्यक्ति सत्य, शांति और न्याय के पक्षधर होते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.