सहारा ग्रुप में डूबे लोगों के पैसे! चेयरमैन सुब्रत रॉय के निधन के बाद बढ़ी निवेशकों की चिंता
लखनऊPublished: Nov 15, 2023 08:39:57 am
Subrata Roy: सुब्रत रॉय के निधन के बाद कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि सहारा इंडिया परिवार उनकी विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय का लंबी बिमारी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। मंगलवार रात यानी 14 नवंबर को 75 साल के सुब्रत रॉय को दिल का दौरा पड़ा था। उनके निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि गांव में रहने वाले छोटे निवेशकों(Investors) का क्या होगा? क्या जिनके पैसे सहारा में फंसे हैं उन्हें वापस मिलेगा?