scriptPetrol Pumps Free facility : कमाल है पेट्रोल पंप पर छह चीजें मिलती हैं बिल्कुल फ्री, जानें | Petrol Pumps Free facility Amazing 6 things available petrol pump free | Patrika News

Petrol Pumps Free facility : कमाल है पेट्रोल पंप पर छह चीजें मिलती हैं बिल्कुल फ्री, जानें

locationलखनऊPublished: Apr 01, 2022 11:48:25 pm

Petrol Pumps पेट्रोल पंप वैसे तो वाहन में पेट्रोल या डीज़ल भराया जाता है। पर पेट्रोल पंप आपको पेट्रोल या डीज़ल के अतिरिक्त छह सुविधाएं देता है वो भी बिल्कुल फ्री। वाह क्या बात है। जानें वो छह मुफ्त सुविधाएं क्या हैं?

 कमाल है पेट्रोल पंप पर छह चीजें मिलती हैं बिल्कुल फ्री, जानें

कमाल है पेट्रोल पंप पर छह चीजें मिलती हैं बिल्कुल फ्री, जानें

Petrol Pumps Free facility यूपी और देश के किसी भी कोने में स्थित पेट्रोल पंप पर छह सुविधाएं है। जिसका आप उपयोग कर सकते हैं वो भी फ्री। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी पेट्रोल पंप पर सभी ग्राहकों को छह प्रकार की सुविधाएं देना अनिवार्य है। इसके साथ ही कोर्ट ने भी अपने आदेश में इन छह सुविधाओं पर मोहर लगाई है। यूपी की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित एक पेट्रोल पम्प के मैनेजर ने पेट्रोल पंप पर उपलब्ध इन छह सुविधाओं के बारे में बेहद बेबाकी से बताया। देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर ये सुविधाएं मिलती हैं। इतना ही नहीं अगर आपको ये सुविधा पेट्रोल पंप नहीं देता तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। पेट्रोल पंप पर मिलने वाली छह सुविधाएं के बारे में जानें जिसके लिए कोई कीमत अदा नहीं करनी पड़ती हैं।
1. सफर में इमरजेंसी में मोबाइल न होने पर एक बार पेट्रोल पंप से निःशुल्क कॉल कर सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ इमरजेंसी में ही मान्य है।
2. अगर पीने का पानी खत्म हो गया है तो आप पेट्रोल पंप से पीने का पानी ले सकते हैं वो भी बिल्कुल फ्री। पेट्रोल पंप पर पानी मिलना अनिवार्य है।
3. अगर आपके वाहन के पहिए की हवा कम हो गयी है तो आप किसी भी पेट्रोल पंप पर निःशुल्क हवा भरवा सकते हैं।
4. पेट्रोल पंप पर शौचालय का उपयोग भी फ्री में कर सकते हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक यह केवल ग्राहकों के लिए ही होता है या आपातकाल स्थिति में इसका उपयोग होता है।
5. पेट्रोल पंप के आस-पास आग लगने पर पेट्रोल पंप के फायर सेफ्टी डिवाइस का उपयोग कहीं भी निशुल्क किया जा सकता है।
6. सफर में चोट लगने पर किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर निशुल्क मरहम पट्टी और दवाइयां ले सकते हैं। पेट्रोल पंप पर हमेशा फर्स्ट एड बॉक्स मौजूद रहता है। यह सुविधा फ्री है।
यह भी पढ़ें

यूपी में आज से शराब महंगी, शराब के शौकीन मायूस

सुविधाएं न मिलने शिकायत करें

अगर यह सुविधाएं नही मिलती हैं तो पेट्रोल पंप पर रखी शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस पर कार्रवाई होती है। पेट्रोल कंपनी के एरिया मैनेजर को कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो