PM Modi News: ...जब टिकट होते हुए भी ट्रेन की फर्श पर सोये पीएम मोदी, दो महिलाओं के साथ कर रहे थे यात्रा
लखनऊPublished: Sep 17, 2023 06:12:44 pm
PM Modi Birthday: अपनी युवावस्था से ही पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य रहे हैं। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1970 के दशक से हुई। आइए पीएम मोदी से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताते हैं।


टिकट होते हुए भी ट्रेन की फर्श पर सोकर पीएम मोदी ने की यात्रा।
Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। आज पीएम मोदी 73 साल के हो गए हैं। नरेंद्र मोदी दामोदरदास मोदी और हीराबा मोदी की छह संतानों में से तीसरे नंबर की संतान हैं। अपनी युवावस्था से ही पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य रहे हैं। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1970 के दशक से हुई। हालांकि, 1990 से पहले तक उनके राजनीतिक करियर ने ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में बीजेपी की यूनिट्स पीएम मोदी का जन्मदिन अपने-अपने हिसाब से मना रही हैं। पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन के शुरुआती समय के कई किस्से काफी मशहूर हैं। ऐसा ही एक किस्सा 1990 का है, जब वह टिकट होते हुए भी ट्रेन के फर्श पर सो गए। आइए जानते हैं कि ये कहानी क्या है?