scriptडीजीपी कांफ्रेंस से पहले किले में तब्दील हुआ पुलिस मुख्यालय, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी, स्नाइपर करेंगे निगरानी | Police Headquarters Security increased due to DGP conference | Patrika News

डीजीपी कांफ्रेंस से पहले किले में तब्दील हुआ पुलिस मुख्यालय, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी, स्नाइपर करेंगे निगरानी

locationलखनऊPublished: Nov 18, 2021 08:35:34 am

Submitted by:

Prashant Mishra

उत्तर प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर डीजीपी कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। 19 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे और 20 व 21 नवंबर को प्रधानमंत्री कांफ्रेंस में शामिल होंगे। आइबी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पीएमओ को भेज दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद कार्यक्रम के संदर्भ में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

signatur.jpg
लखऩऊ. राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय सिगनेचर बिल्डिंग में 19 से 21 नवंबर तक डीजीपी कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम से पहले मुख्याल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी के जवान लखनऊ पहुंच चुके हैं। एसपीजी के अधिकारियों ने लखनऊ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी के कंधों में है। अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर डीजीपी कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। 19 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे और 20 व 21 नवंबर को प्रधानमंत्री कांफ्रेंस में शामिल होंगे। आइबी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पीएमओ को भेज दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद कार्यक्रम के संदर्भ में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अब तक की तैयारियों के अनुसार एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करेंगे जिसके बाद बाय रोड उन्हें पुलिस मुख्यालय लाया जाएगा।
पहली बार प्रदेश की राजधानी में इतने बड़े स्तर पर डीजीपी कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में पूरे देश से आने वाले पुलिस कर्मचारी, सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व प्रधानमंत्री की सुरक्षा जी जिम्मेदारी काफी अहम है। सुरक्षा को लेकर एजेंसिया काफी गंभीर हैं। पुलिस मिख्यालय को कार्यक्रम से पहले छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किले की तहर मुख्यालय की सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय की सुरक्षा के लिए दो हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मुख्यालय को कई चक्रों में सुरक्षित किया गया है। मुख्यालय व मुख्यालय की कनेक्टिक सड़कों पर सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मुख्यालय के सभी एन्ट्री व एग्जिट प्वाइंच पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं जो किसी भी आकस्मित स्थिति में मुख्यालय को सुरक्षा प्रदान करेंगे। मुख्या की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरों को भी लगाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो