scriptप्रियंका गांधी की ये बातें सुनकर महिला पुलिस अधिकारी भी लेने लगीं सेल्फी, क्यों लड़कियों में बढ़ रहा क्रेज | police officers takes selfi with priyanka gandhi increasing craze n up | Patrika News

प्रियंका गांधी की ये बातें सुनकर महिला पुलिस अधिकारी भी लेने लगीं सेल्फी, क्यों लड़कियों में बढ़ रहा क्रेज

locationलखनऊPublished: Oct 21, 2021 03:14:30 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

पिछले तीन दिनों में लगातार सरकार पर भारी पड़ती प्रियंका गांधी का क्रेज अब दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी में भी जुडने के लिए लड़कियों और महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। पत्रिका आपको बताने जा रहा है प्रियंका गांधी की वो बातें जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारियो ने भी उनके साथ सेल्फी ली और उनसे बातचीत करके खुश दिखाई दी।

s.jpg
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस समय जिलों जिलों में जगह जाकर महिलाओं और परिवार वालों से मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में प्रियंका गांधी की ने कई बड़ी घोषणाएँ की। जिनके पूरा होने पर महिलाओं और उनके प्रति लोगों के नजरिए में काफी बड़ा बदलाव भी आ सकता है। वहीं प्रियंका गांधी का राजनीति में काम करने का तरीका ही लड़कियों के बीच प्रियंका गांधी के क्रेज को बढ़ा रहा है।
बुधवार को यूपी में लखनऊ से आगरा जाते समय भी जब पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार किया तो उनकी गिरफ्तारी के दौरान महिला पुलिस अधीकारी भी उनके साथ सेल्फी लेती हुई दिखीं। प्रियंका गांधी भी गिरफ्तार होने के बावजूद मुस्कुराकर उन महिला पोलिस कर्मियों से बात करती दिखीं। पत्रिका आपको बता रहा है कि ऐसी कौन सी बातें हैं जिनको लेकर प्रियंका गांधी का क्रेज महिलाओं में बढ़ता दिखाई दे रहा है।
प्रियंका गांधी का चुनावी ऐलान

1 कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें टिकट दिया जाएगा।

2 उनकी हाई स्कूल और इंटर पास होने वाली लड़कियों को स्कूटी और स्मार्ट फोन देने का ऐलान।
3 साथ ही प्रियंका गांधी का हर परिवार के साथ जाकर महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत करने से महिलाओं और स्कूल की लड़कियों में आकर्षण बढ़ा रहा है ।

यूपी कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता आस्था तिवारी की मानें तो इस समय कांग्रेस जॉइन करने के लिए स्कूल और कालेज की लड़कियों के साथ साथ बाहर निकलकर काम करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है।
आस्था कहती हैं कि उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म को हमेशा से महत्व देकर हर बार चुनाव लड़ा गया। जबकि हर तरह से आधी आबादी को परेशानियाँ होने के बावजूद उस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। निश्चित तौर पर इस समय एक बड़ी लकीर खींचने का काम प्रियंका गांधी ने किया है। जिससे आने वाले समय में महिलाओं को बड़ा फायदा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो