लखनऊ

सीएम ने कहा- समाधान संवाद से होगा, संघर्ष से नहीं, शिवपाल बोले- भाजपा राज में किसानों का शोषण

उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर सियासी घमासान मचा हुआ है

लखनऊDec 14, 2020 / 05:56 pm

Hariom Dwivedi

मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि समाधान संवाद से होगा संघर्ष से नहीं।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर सियासी घमासान मचा हुआ है। नये कृषि बिल को समझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गांव-गांव किसान चौपाल शुरू कर दी है, वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित अन्य दल किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि किसान बिल से केवल पूंजीपतियों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि समाधान संवाद से होगा संघर्ष से नहीं।
समाधान संवाद से होगा, संघर्ष से नहीं : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। किसान भाईयों के कंधों पर बंदूक रखकर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य किया जा रहा है। ये स्वीकार्य नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाधान संवाद से होगा, संघर्ष से नहीं।
किसान बिल से केवल पूंजीपतियों को फायदा : शिवपाल यादव
किसानों के साथ भाजपा के राज में बहुत शोषण हो रहा है। उनकी जमीनों पर भी खतरा मंडरा रहा है। मोदी सरकार के किसान बिल से केवल पूंजीपतियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को गेंहू, धान, मक्का की खरीद में निर्धारित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। बहुमत के बल पर सरकार मनमानी कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.