scriptज्ञानवापी सर्वे के दौरान राजनीति गरमाई, जाने बड़े नेताओं ने क्या किए कमेंट | Politician comment on gyanvapi survey | Patrika News

ज्ञानवापी सर्वे के दौरान राजनीति गरमाई, जाने बड़े नेताओं ने क्या किए कमेंट

locationलखनऊPublished: May 16, 2022 09:34:51 am

Submitted by:

Prashant Mishra

ज्ञानवापी सर्वे मुद्दे के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेहरू पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नेहरू की तुष्टीकरण की नीति के चलते काशी, मथुरा, अयोध्या में विवाद की स्थिति हुई है। अगर पहले ही इन स्थानों को लेकर ठोस और मजबूत फैसले लिए जाते तो आज इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। मुख्तार अब्बास नकवी ने भी ज्ञानवापी मंदिर में हो रहा है सर्वे के दौरान ओवैसी दिए गए बयान का पलटवार किया है।

giriraj.jpg
gyanvapi survey. वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर(gyanvapi survey) में तीसरे दिन का सर्वे जारी है। 17 मई को सर्वे रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश की जाएगी। जिसके बाद कोर्ट ज्ञानवापी परिसर के संदर्भ में फैसला लेगा। सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष व मुस्लिम पक्ष की ओर से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, एडवोकेट कमिश्नर का कहना है कि सर्वे की रिपोर्ट पूरी तरह से गोपनीय है। जिसे कोर्ट में ही पेश किया जाएगा इससे पहले सर्वे को लेकर कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
आज पूरा होगा सर्वे

आज सर्वे का तीसरा दिन है और आज सर्वे हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे के दूसरे दिन तक 90% काम पूरा कर लिया गया है। जहां एक ओर ज्ञानवापी परिषद में सर्वे किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। ज्ञानवापी मुद्दे पर लगातार बड़े नेता बयान दे रहे हैं। मुस्लिमों के बड़े नेता माने जाने वाले अकबरुद्दीन ओवैसी का कहना है कि ज्ञानवापी परिसर में गलत तरीके से सर्वे का आदेश दिया गया है। 1991 में बने धार्मिक स्थल एक्ट के नियम का हवाला देते हुए ओवैसी का कहना है कि कोर्ट की ओर से दिया गया आदेश गलत है। 1991 के एक्ट के तहत धार्मिक स्थलों परिवर्तन के लिए प्रयास करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
नेहरू पर साधा निशाना

ज्ञानवापी सर्वे मुद्दे के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेहरू पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नेहरू की तुष्टीकरण की नीति के चलते काशी, मथुरा, अयोध्या में विवाद की स्थिति हुई है। अगर पहले ही इन स्थानों को लेकर ठोस और मजबूत फैसले लिए जाते तो आज इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। मुख्तार अब्बास नकवी ने भी ज्ञानवापी मंदिर में हो रहा है सर्वे के दौरान ओवैसी दिए गए बयान का पलटवार किया है।
आरजेडी नेता मनोज झा ने भी ज्ञानवापी परिसर में हो रहा है सर्वे को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि आज हम मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर उलझे हुए हैं जबकि देश के लिए कुछ और आवश्यक है। जब तक हिंदू मुस्लिम के मुद्दे में देश उलझा रहेगा देश तरक्की नहीं कर पाएगा। आज हमें वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करने चाहिए और उन मुद्दों पर अधिक फोकस करना चाहिए जो देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो