scriptहर राजनेता मां पीतांबरा में टेकता रहा माथा, नेहरू, इंदिरा से लेकर हर राजनेता आखिर क्यों जाता रहा है यहां, जानें राज | Politicians like Nehru and Indira have also seeked blessings of Maa | Patrika News

हर राजनेता मां पीतांबरा में टेकता रहा माथा, नेहरू, इंदिरा से लेकर हर राजनेता आखिर क्यों जाता रहा है यहां, जानें राज

locationलखनऊPublished: May 08, 2022 12:31:45 pm

Submitted by:

Prashant Mishra

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दतिया की मां पीतांबरा में काफी आस्था है। योगी मंदिर में मां के दर्शन के लिए जाते रहते हैं। आज रविवार को भी सीएम योगी आदित्यनाथ मां के दर्शन करने लिए सुबह दतिया पहुंचे थे। जहां पर योगी ने मां की पूजा अर्चना की व मंदिर में जलाभिषेक भी किया। इस दौरान योगी के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे। योगी ने मंदिर में मां का आर्शीवाद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। पिछले वर्ष भी योगी मां के दर्शन करने लिए दतिया पहुंचे थे।

neharu.jpg
लखनऊ. मध्यप्रदेश दतिया की देवी मां पीतांबरा माई के दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में राजनेता भी पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां के दर्शन करने से सत्ता की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। सत्ता में जगह बनाने के लिए राजनेता मां का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए दतिया पहुंचते हैं। दतिया की मां पीतांबरा माई के इसी लिए सत्ता की देवी कहा जाता है। मंदिर को लेकर मान्यता है मां के आर्शीवाद से सत्ता की प्राप्ति होती है। वहीं, सत्ता में बने रहने के लिए भी मां का आर्शीवाद जरूरी है। मंदिर की मान्यता के चलते ही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर वर्तमान में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक दतिया मां का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंचे हैं।
योगी जाते रहते हैं दतिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दतिया की मां पीतांबरा में काफी आस्था है। योगी मंदिर में मां के दर्शन के लिए जाते रहते हैं। आज रविवार को भी सीएम योगी आदित्यनाथ मां के दर्शन करने लिए सुबह दतिया पहुंचे थे। जहां पर योगी ने मां की पूजा अर्चना की व मंदिर में जलाभिषेक भी किया। इस दौरान योगी के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे। योगी ने मंदिर में मां का आर्शीवाद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। पिछले वर्ष भी योगी मां के दर्शन करने लिए दतिया पहुंचे थे।
मां से जुडा हुए एक किस्सा 1962 में भारत-चीन युद्ध के वक्त का भी है, जब देश के प्रधानमंत्री रहते हुए पं. जवाहरलाल नेहरू ने भी युद्ध को टालने के लिए हवन-यज्ञ करवाया था। यह हवन यज्ञ मध्यप्रदेश के दतिया में मां को प्रसन्न करने के लिए हुआ था। 1962 में जब चाइना ने हिन्दुस्तान पर आक्रमण कर दिया था, उस समय प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने पूजा पाठ की इच्छा जाहिर की ती। उसके बाद दतिया जिले के पीताम्बरा पीठ के महाराज ने ही उन्हें यज्ञ करवाने की राय दी थी। इसके बाद शक्तिपीठ में 51 कुंडीय यज्ञ किया गया। बताया जाता है कि अंतिम दिन जैसे ही पूर्णाहूति हुई उसी समय नेहरूजी का संदेश आया कि चीन ने युद्ध रोक दिया है। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के मां पीतांबरा पीठ में आज भी वो यज्ञ शाला मौजूद हैं जहां पूर्णाहूति दी गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो