scriptप्रयागराज में बसंत पंचमी पर तीसरा शाही स्नान के अवसर पर किन्नर अखाड़ा ने किया स्नान देखें तस्वीरें | Patrika News
लखनऊ

प्रयागराज में बसंत पंचमी पर तीसरा शाही स्नान के अवसर पर किन्नर अखाड़ा ने किया स्नान देखें तस्वीरें

5 Photos
5 years ago
1/5

किन्नर अखाड़ा जिस मार्ग से निकलने वाला था वहां से लोगों को हटा दिया था। शान-शौकत के साथ किन्नर अखाड़ा ने संगम में डुबकी लगायी। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मीनारयण त्रिपाठी सबसे आगे चल रही थी और उनके पीछे किन्नर अखाड़ा के अन्य सदस्य शामिल थे।

2/5

निर्धारित समय पर किन्नर अखाड़ा संगम पहुंचा और स्नान किया। किन्नर अखाड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ वहां पर पहले से जमा हो गयी थी।

3/5

पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था की थी इसलिए स्नान करते समय किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। किन्नर सिर पर कलश व मां काली की प्रतिमा लेकर चल रही थी।

4/5

किन्नर अखाड़े के लिए प्रयागराज का कुंभ ऐतिहासिक हो गया है। पहली बार किन्नर अखाड़े के रुप में पहली बार स्नान करने का मौका मिला है।

5/5

किन्नर अखाड़ा ने तीनों शाही स्नान किया है। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मीनाराण त्रिपाठी ने पहले ही कहा था कि धर्म परिवर्तन रोकने के लिए किन्नर अखाड़ा बनाना बहुत जरूरी था। और इसी काम को किया गया है।

loksabha entry point
newsletter

अभिषेक श्रीवास्तव

राजनीति, विकास और समसामयिक विषयों में गहरी रुचि। पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। कई राज्यों में काम करने का अनुभव। मल्टीमीडिया वर्किंग। पत्रिका के इंदौर संस्करण के स्थानीय सम्पादक के साथ ही कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.