script

श्रीलंका में होगा हिन्दी फीचर फिल्म ‘‘द 100 बक्स’’ का प्रीमियर

locationलखनऊPublished: Apr 28, 2019 07:46:41 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

प्रीमियर श्रीलंका में करने का मुख्य उद्देश्य भी कहीं न कहीं ज्वलन्त विषयों पर वैश्विक रूप से चेतना जागृत करना है।

Sri Lanka

श्रीलंका में होगा हिन्दी फीचर फिल्म ‘‘द 100 बक्स’’ का प्रीमियर

Ritesh Singh
लखनऊ , दुष्यन्त कॉर्पोरेशन के प्लेटफार्म पर एक फीचर फिल्म ‘‘द 100 बक्स’’ का निर्माण किया जा रहा है जिसका भव्य प्रीमियर आगामी 22 जुलाई को श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त प्रीमियर में श्रीलंका के पूर्व राष्टंपति महामहिम महिन्दा राजपक्षे की धर्मपत्नी शीरांजी राजपक्षे मुख्य अतिथि हैं। श्रीलंका के भव्य स्कूप सिनेमा में उपरोक्त फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। फिल्म के विषय में जानकारी देते हुए फिल्म के निर्देशक व संगीतकार दुष्यन्त सिंह ने बताया कि उपरोक्त फिल्म महिलाओं के ज्वलन्त विषय को लेकर बनाई जा रही है। जिसमें मुख्य भूमिका नवोदित अभिनेत्री कविता व सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिनेश बावरा निभा रहे हैं।
उपरोक्त फिल्म में संगीत क्रमशः दुष्यन्त सिंह, इन्द्रानी भट्टाचार्जी व सन्तोख सिंह का है। फिल्म के पट्कथा लेखक एम. सलीम हैं। वहीं प्रेसवार्ता में मौजूद अभिनेत्री कविता ने बताया कि वे मूल रूप से थियेटर से जुड़ी हुई हैं। और क्योंकि उनकी पहली फिल्म ही महिला केन्द्रित विषय पर है इसलिए वे इस फिल्म से जुड़कर बेहद खुश हैं और बतौर कलाकार इसे अपने लिए एक चुनौती के तौर पर लेती हैं। फिल्म के निर्माताओं में से एक विभव तोमर ने कहा कि आज के समाज में इस तरह की फिल्में दर्शकों को जमीनी हकीकत से रूबरू कराने के साथ-साथ उन्हें भावनात्मक रूप से भी विषय विशेष से जोड़ देती हैं। फिल्म का प्रीमियर श्रीलंका में करने का मुख्य उद्देश्य भी कहीं न कहीं ज्वलन्त विषयों पर वैश्विक रूप से चेतना जागृत करना है।
नारी जीवन की जिजीविशा के साथ उसका जीवन संघर्ष इस फिल्म का मुख्य विषय है। वहीं सांगीतिक व मनोरंजन की दृष्टि से भी यह फिल्म अपने दर्शकों को हंसी के साथ गुदगुदायेगी भी। फिल्म में पार्श्वगायन मेनका मिश्रा, दुष्यन्त सिंह, सन्तोख सिंह, इन्द्रानी भट्टाचार्जी का है। निर्माता के तौर पर डॉ0 प्रतिमा तोतला, विभव तोमर, डॉ0 रितु सिंह के साथ-साथ फिल्म से देश के कई जाने माने ब्राण्ड व मीडिया हाउस जुड़े हुये हैं। फिल्म का निमार्ण व प्रचार प्रसार समूचे देश में जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो