scriptअजीत सिंह हत्याकांड : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी, संपत्ति होगी कुर्क | Preparation to declare former MP Dhananjay Singh as a fugitive | Patrika News
लखनऊ

अजीत सिंह हत्याकांड : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी, संपत्ति होगी कुर्क

आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने की अनुमति मिलते ही शुरू होगी कार्रवाई

लखनऊApr 12, 2021 / 04:01 pm

Neeraj Patel

1_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने सम्पत्ति का ब्योरा भी तैयार कर लिया है। पुलिस दो दिन पहले ही नामजद सुनील राठी को वारन्ट बी पर लखनऊ जेल लाएगी। इसके साथ ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में भी है। दरअसल छह जनवरी को कठौता चैराहे पर मऊ के हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। मुख्य शूटर गिरधारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया था। शूटर संदीप बाबा, अंकुर, राजेश तोमर, मुस्तफा, मददगार प्रिंस, रेहान, अखण्ड जेल में बंद है।

वारदात में घायल शूटर राजेश तोमर ने रिमाण्ड अवधि पर कई खुलासे किए थे। इस खुलासे के बाद सुनील राठी का नाम भी इस हत्याकाण्ड में दो दिन पहले बढ़ा दिया गया था। सुनील राठी से पुलिस को कई साजिश और जानकारियां मिलने की उम्मीद है। उसे पुलिस रिमाण्ड पर लेने के लिए भी कोर्ट में अर्जी देगी। धनंजय सिंह अब फिर पुलिस की रडार पर है। इन आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने की अनुमति मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि 21 जनवरी को गिरफ्तार शूटर संदीप सिंह उर्फ बाबा ने इस हत्याकाण्ड का से पर्दा उठाया था। उस समय उसने ही एक शूटर रवि यादव का नाम लिया था। इसके बाद पकड़े गये हर शूटर व मददगार ने रवि यादव का नाम नहीं लिया। अंकुर, राजेश तोमर व मुस्तफा सभी ने रवि यादव के नाम से अनभिज्ञता जताई। अब पुलिस का मानना है कि इस शूटर का नाम रवि यादव नहीं बल्कि कुछ और है। संदीप ने उसका नाम फर्जी लिया था। कुछ मुखबिरों ने इस शूटर का नाम सोनू बताया है। विभूतिखंड पुलिस अभी इस बारे में पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में एक टीम फिर दिल्ली भेजी गई है।

Home / Lucknow / अजीत सिंह हत्याकांड : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी, संपत्ति होगी कुर्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो