राज्यपाल उत्तर प्रदेश राम नाईक ने दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों के जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन होता है और उपाधि प्राप्त करने के बाद उनको जीवन का संघर्ष प्रारम्भ करना होता है, जिसमें कठोर परिश्रम व प्रमाणिकता से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जो असफलता प्राप्त होने पर भी हिम्मत नहीं हारता है उसे सफलता अवश्य प्राप्त होती है। श्री राम नाईक ने कहा कि यह एक अद्भुत विश्व विद्यालय है जिसमें दिव्यांग जनों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूर्य की तरह बनने के लिए सूर्य की तरह निरन्तर चलते रहना चाहिए।
राज्यपाल मध्य प्रदेश ओम प्रकाश कोहली ने कहा कि महान चिन्तक नाना जी देशमुख तथा जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय दिव्यांग जनों के जीवन में परिवर्तन लाने तथा उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रभावी प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग दिव्यांग जनों को सम्मान दें और उन्हें बोझ न समझें।
इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा राज्यपाल राम नाईक ने 19 छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पूर्व राष्ट्रपति ने दीप प्रज्जवलित कर तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने विश्व विद्यालय के गेस्ट हाउस तथा कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। कुलपति योगेश चन्द्र दूबे ने 19 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं।
दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ तथा राजेन्द्र दास को डीलिट् की मानद उपाधियां प्रदान की गईं। मुख्यमंत्री जी की डीलिट् की उपाधि परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने प्राप्त की।