scriptPresidential election : राष्ट्रपति चुनाव पर अखिलेश यादव का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू को नहीं यशवंत सिन्हा को देंगे समर्थन | Presidential election Akhilesh Yadav Draupadi Murmu Yashwant Sinha | Patrika News

Presidential election : राष्ट्रपति चुनाव पर अखिलेश यादव का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू को नहीं यशवंत सिन्हा को देंगे समर्थन

locationलखनऊPublished: Jun 24, 2022 08:57:33 pm

Presidential election राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन कर दिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, सपा द्रौपदी मुर्मू को नहीं यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देगी। उधर सबकी निगाहें बसपा पर है कि, राष्ट्रपति चुनाव में मायावती का क्या रुख रहेगा।

Presidential election : राष्ट्रपति चुनाव पर अखिलेश यादव का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू को नहीं यशवंत सिन्हा को देंगे समर्थन

Presidential election : राष्ट्रपति चुनाव पर अखिलेश यादव का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू को नहीं यशवंत सिन्हा को देंगे समर्थन

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है। राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा, जबकि 21 को मतगणना होगी। और 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा वो द्रौपदी मुर्मू भी हो सकती हैं और यशवंत सिन्हा। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन कर दिया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौके पर थे। राष्ट्रपति चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है विपक्ष अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। आज समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर बैठक की। इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव व आजम खान नदारद थे। बावजूद इसके बैठक में चर्चा हुई। और सहमति बनी की सपा द्रौपदी मुर्मू को नहीं यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देगी। उधर सबकी निगाहें बसपा पर है कि, राष्ट्रपति चुनाव में मायावती का क्या रुख रहेगा।
अखिलेश यादव ने चेताया

समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि, वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई और उनसे फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाकर शीर्ष पद के लिए सिन्हा का नाम प्रस्तावित किया। अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं को भी चेतावनी दी कि वे खासकर महाराष्ट्र के घटनाक्रम को देखते हुए उन प्रयासों से सावधान रहें जो विपक्षी एकता को तोड़ने के लिए किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – खुशखबर, यूपी में मिले लुप्तप्राय दुर्लभ प्रजाति के राज गिद्ध

जिधर ममता उधर सपा

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि यशवंत सिन्हा संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार हैं, इसलिए सपा के सभी सांसद और विधायक सर्वसम्मति से उनका समर्थन करेंगे। अखिलेश यादव ने पिछले महीने पहले ही घोषणा कर दी थी कि उनकी पार्टी उस उम्मीदवार का समर्थन करेगी जिसका नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – अयोध्या की सरयू नदी में पति ने पत्नी को किया किस तो उसे चुकानी पड़ी भारी कीमत जानें

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी का अहम रोल

राष्ट्रपति चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। यहां के विधायकों के मत का सर्वाधिक मूल्य है। इस तरह विपक्षी एकजुटता के बावजूद उत्तर प्रदेश से राजग प्रत्याशी को 1,19,084 मत मूल्य की बढ़त मिलना लगभग तय है। देशभर के मतदाता जनप्रतिनिधियों के कुल मत मूल्य 10,86,431 का 14.86 प्रतिशत हिस्सा यूपी के पास है। राष्ट्रपति चुनाव में सभी राज्यों के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के वोट का मूल्य बराबर है, जो कि 700 है। विधायकों के वोट का मूल्य आबादी की गणना के अनुसार तय होता है। यूपी के प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य 208 है। यहां से 80 लोकसभा सदस्य, 31 राज्यसभा सदस्य और 403 विधायक हैं। लोकसभा सदस्यों के मतों का कुल मूल्य 56,000 होता है। उत्तर प्रदेश से लोकसभा सदस्यों में सर्वाधिक 62 सांसद भाजपा के हैं। बसपा के पास दस, सपा के पास तीन और कांग्रेस के पास सिर्फ एक सांसद हैं।
मतों का गणित द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में

इसी प्रकार राज्यसभा की 31 सीटों का कुल मूल्य 21,700 होता है, जिसमें 25 सीटों के साथ भाजपा सबसे आगे है। सपा के पास पांच और बसपा के पास एक सांसद है। इसी तरह विधायकों के वोटों की संख्या भी सबसे अधिक भाजपा के पास है। 403 विधायकों के वोट का मूल्य 83,824 होता है। इनमें भाजपा गठबंधन के 273 वोट का मूल्य 56,784 है। 125 विधायकों वाले सपा गठबंधन के मतों का मूल्य 26,000 है। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो-दो विधायक हैं और बसपा का एक विधायक है। इस आधार पर मतों का गणित देखें तो द्रौपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,084 मत मूल्य की बढ़त तकरीबन सुनिश्चित है। सपा और कांग्रेस के 32,716 मत मूल्य बेशक विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को मिल जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो