scriptWorld snake day 2019:सांप देखकर डरे नहीं,सही उपचार से बचाई जा सकती हैं जान | Primary treatment process from Snake venom | Patrika News

World snake day 2019:सांप देखकर डरे नहीं,सही उपचार से बचाई जा सकती हैं जान

locationलखनऊPublished: Jul 16, 2019 10:05:18 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

World snake day पर लोगो में दिखा उत्साह

Primary treatment process

World snake day 2019:सांप देखकर डरे नहीं,सही उपचार से बचाई जा सकती हैं जान

लखनऊ। बारिश का मौसम है अक्सर घरों में सांप देखने को मिलता रहता है। ऐसे में लोग डरकर सांपों को किसी तरह मारने की कोशिश भी करते हैं, पर सांप विशेषज्ञों के मानों तो सांप देखने पर भ्रमित नहीं होना चाहिए बल्कि उसे आसान तरीके से बाहर कर देना चाहिए क्योंकि यह हमारे वातावरण के लिए अहम हैं। यह जानकारी आज यहां World snake day पर राजधानी स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में जागरूकता अभियान जरिये सांप विशेषज्ञों ने दी। वहीं इस मौके पर आये विशेषज्ञों ने सांप से संबंधित तहर-तरह की जानकारी दी। वहीं चिड़ियाघर आने वालों लोगों को सांप के काटने के बाद यदि नजदीकी क्षेत्रों में अस्पताल ना हो तो प्राथमिक उपचार के जरिये कैसे जान बचाया जा सकेगा इस बारे में भी बताया।
घूमने आये लोगो ने ली जानकारी

लखनऊ चिड़ियाघर में घूमने आये लोगों को सांप विषेशग्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि ये मौसम बारिश का है और अक्सर लोगों को घरों में सांप दिखते रहते हैं। ऐसे में आप सांपो से डरें ना क्योंकि जहां सांप रहते हैं वहां बारिश होने की वजह से पानी चला आता है इस कारण सांप घरों में जाते हैं। जानकारी देते हुए बताया कि लोगों के भड़काने से भ्रमित ना हों और प्राथमिक तरीक़े के जरिये सांप को घर से भगाया जा सकता है साथ ही सांप के काटने पर बचा भी जा सकता हैं।
World snake day पर लोगो में दिखा उत्साह

वहीं चिड़ियाघर में आने वालों लोगों ने बताया कि World snake day पर तमाम तरीक़े की जानकारी हासिल की है। जैसे में यदि सांप काटता हो प्राथमिक उपचार के जरिये कैसे बचा जा सकता है। लोगों को सांपो की विभिन्न जंतियो के बारे में भी जानकारी दिन गयी। उन्हें अलग-अलग तरीके से पहचाना जा सकता है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो