scriptयूपी में Corona positive की संख्या 410, 221 तबलीगी जमात से जुड़े लोग | Principal Secretary Health Amit Mohan Prasad press | Patrika News

यूपी में Corona positive की संख्या 410, 221 तबलीगी जमात से जुड़े लोग

locationलखनऊPublished: Apr 09, 2020 08:59:52 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

413 असोलेश में, 63740 लोग 28 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं।

यूपी में Corona positive की संख्या 410, 221 तबलीगी जमात से जुड़े लोग

यूपी में Corona positive की संख्या 410, 221 तबलीगी जमात से जुड़े लोग

लखनऊ। Principal Secretary Health Amit Mohan Prasad ने बताया कि अब तक प्रदेश में 7451 लोगों के सेम्पल लिये गये, जिसमें 6953 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। प्रदेश में Corona positive हुए मरीजों की कुल सांख्य 410 हो गयी है। जो कि प्रदेश के 40 जिलों से संबंधित है। जिसमें 221 प्रकरण अकेले तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के है।अब तक 31 लोग ठीक हो कर जा चुके है। जबकि 4 लोगो की मौत हुई है। ये लोग वाराणसी, मेरठ और बस्ती जिलों के थे।हमारे पास प्रदेश में 9442 आइसोलेशन बेड तैयार हैं। 12119 कवरेन्टीन की बेड है। प्रदेश में अब तक 5734 लोग भर्ती हुए हैं। 413 असोलेश में, 63740 लोग 28 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं।
Corona से बचने के लिए सबसे कारगर साबुन से 25 से 30 सेकेंड तक बार-बार हाथ धुलना, न्यूनतम एक मीटर की दूरी बनाये रखना, 25-30 सेकेंड से हाथ धुलें। तथा हिम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। इससे पहले Corona पर रोज शाम 4 बजे की नियमित ब्रीफिंग के क्रम में Additional Chief Secretary Avnish Awasthi ने कहा कि आज Chief Minister Yogi Adityanath ने Hotspot की समीक्षा किया। हॉटस्पॉट के पहले दिन उक्त क्षेत्रों के कुल मकानों की डिटेल ली गयी। जिसके तहत क्षेत्र की जनसंख्या,Corona के कितने मरीज है।
पॉजीटिव मरीज के संपर्क में कौन-कौन लोग आये। स्थानीय प्रशासन की टीम इन सभी का पूरा विवरण इकट्ठा कर रही है।बार-बार बताया जा रहा है कि Hotspot क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति बाहर न निकले। हॉट स्पॉट में जितनी जल्दी-जल्दी चीज़े सही होगी उतनी जल्दी लोड कम होगा। पूरे प्रदेश में जोर देकर बताया जा रहा है कि हर व्यक्ति मास्क लगाए। कोरोना से लड़ने हेतु भारत सरकार ने जो “आरोग्य सेतु” ऐप्प लांच किया है इसे सभी लोग डाउनलोड करे। Chief Minister ने कानून व्यवस्था को इम्प्लीमेंट करने की समीक्षा की है।
प्रदेश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा वाहन चेक किये गये हैं। जिनसे 5 करोड़ से अधिक का आर्थिक दंड वसूला गया है। धारा 188 के अंतर्गत 12236 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें से 37859 लोग नामजद किये गए।विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से राज्य में 1966 कम्युनिटी किचन स्थापित किया गया है। अब तक 35075000 कार्ड धारकों को राशन वितरण किया गया है। Chief Minister Helpline से भी लोगो की मदद की जा रही है।तब्लीगी जमात के सदस्य ने पुलिस महानिदेशक को बताया है कि उसने जमात के लोगों से निवेदन किया है कि जो लोग कहीं भी छिपे हों वह खुद प्रशासन के सामने आ जायें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो