scriptकिसानों की आत्महत्या को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा का भाजपा पर जोरदार हमला | priyaka gandhi bashes BJP over farmers suicide inUP | Patrika News

किसानों की आत्महत्या को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा का भाजपा पर जोरदार हमला

locationलखनऊPublished: Feb 04, 2020 05:06:52 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

बांदा में दो दिनों में दो किसानों की मौत ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

Priyanka gandhi vadra

Priyanka gandhi vadra

लखनऊ. बांदा में दो दिनों में दो किसानों की मौत ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका ने भाजपा पर किसानों की कभी भी सुध न लेने का आरोप लगाया है।
उन्होंने लिखा कि जब भाजपा सरकार बजट में किसानों के हित की खोखली बातें कर रही थी, उसी समय उप्र, बांदा में किसान आत्महत्या की घटना सरकार के दावों की पोल खोल रही थी। बुदेलखंड में कर्ज के चलते किसान आत्महत्या की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। लेकिन भाजपा ने इसकी कभी सुध नहीं ली।
बैंक ने भेजा था नोटिस-

सोमवार को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कर्ज से परेशान चल रहे एक किसान ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किसान का नाम अवधेश कुमार द्विवेदी है। वह कई दिनों से बैंक और साहूकार के तगादे से परेशान था। कुछ दिन पहले ही उसे बैंक का कर्ज अदा करने का नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद से ही अवधेश मानसिक रूप से परेशान रहता था।
साहूकार कर रहे थे परेशान-

इससे पूर्व रविवार को ही कालिंजर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा के निवासी सुदर्शन कुशवाहा का शव खेत के पास एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। उसके परिजनों का कहना था कि सुदर्शन पर बैंक का 70 से 80 हज़ार और एक से डेढ़ लाख रुपये साहूकारों का कर्ज था। साहूकार उसे तंग करते थे, जिससे वह काफी परेशान रहता था।

ट्रेंडिंग वीडियो