scriptभाजपा सरकार पर प्रियंका का हमला- कहा, पहले मंदी सुधारें- रंगाई-पुताई से निवेशक नहीं होते आकर्षित | priyanda-gandhi attacks on modi government in case-of-slowdown-econom | Patrika News

भाजपा सरकार पर प्रियंका का हमला- कहा, पहले मंदी सुधारें- रंगाई-पुताई से निवेशक नहीं होते आकर्षित

locationलखनऊPublished: Sep 18, 2019 12:19:52 pm

Submitted by:

Anil Ankur

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर किया हमला- बोलीं-प्रायोजित इवेंट से निवेशक नहीं आया करते- माहौल बनाईए श्रीमन
 
 

Priyanka Gandhi

टीचर भी ये बात स्वीकार कर रहे हैं कि स्कूल में मिड डे मिल का बुरा हाल है

लखनऊ। भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर रहीं कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर आक्रमक रूप दिखाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक दूसरा ट्वीट किया जिसके जरिए देश को आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में मंदी को स्पीड ब्रेकर बताया। उन्होंने मंदी की मार हैशटैग के साथ लिखा कि बीजेपी सरकार इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही है। रंग रोगन करने से इन्वेस्टर नहीं आया करते। उन्हें यह कतई आकर्षित करता।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों सोशल मीडिया में मोदी की अमेरिका में होने वाली रैली को लेकर चर्चा है। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हाउडी मोदी’ रैली में पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस इवेंट का नाम लिए बिना कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इशारों में बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।
दरअसल, हर संवेदनशील नेता और अधिकारी मंदी को लेकर चिंतित है। देश में छाई मंदी को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि मंदी को सुधारे बिना रंग-रोगन बेकार है। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते। उन्होंने कहा कि लच्छेदार भाषण करने से जनता का पेट नहीं भरेगा। उन्हें नौकरी चाहिए। खाली पेट रह कर देश का विकास संभव नहीं है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा है कि चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते। निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है। यह विषय गंभीर है सोचने का वक्त नहीं है प्रधानमंत्री महोदय, इससे निजात दिलाइए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो