लखनऊ

डाॅ. कफील खान की रिहाई के फैसले पर प्रियंका गांधी खुश, सपा ने कहा-अत्याचारी सत्ता के मुंह पर करारा तमाचा, जानिये और किसने क्या कहा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद डाॅ. कफील खान पर एनएसए हटाते हुए उनकी तुरंत रिहाई के आदेश दिये हैं। इसको लेकर प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी, भीम आर्मी के चन्द्रशेखर, बिहार के नेता व पूर्व सांसद पप्पू यादव समेत नेताओं ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊSep 01, 2020 / 05:55 pm

रफतउद्दीन फरीद

डॉ. कफील खान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. रासुका में जेल में बंद डॉ. कफील खान की रिहाई पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक संस्थाओं ने खुशी जाहिर की है। कफील की रिहाई को लेकर कांग्रेस ने तो अभियान भी चला रखा था। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को कफील की रिहाई के लिए पत्र भी लिखा था। रिहाई के फैसले के बाद प्रियंका गांधी और अजय लल्लू ने ट्वीट कर खुशी जतायी है। सपा ने इसे अत्याचारी के मुंह पर करारा तमाचा करार दिया है।

 

https://twitter.com/hashtag/drkafeelkhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

उधर, समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर कफील खान की तुरंत रिहाई के आदेश को दमनकारी और अत्याचारी सत्ता के मुंह पर करारा तमाचा बताते हुए ट्वीट किया है कि दंभी भूल जाते हैं कि न्यायालय खुले हैं इंसाफ के लिये! भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर ने इसे डॉ. कफील खान के संघर्ष की जीत करार देते हुए अन्याय और तानाशाही के दौर में सुखद खबर बताया है।

https://twitter.com/BhimArmyChief/status/1300669231168516097?ref_src=twsrc%5Etfw

बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फैसले पर खुशी जाहिर की।

https://twitter.com/pappuyadavjapl/status/1300671634609590272?ref_src=twsrc%5Etfw

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा ‘मुबारकबाद! माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने डॉ कफ़ील को रिहा करने का आदेश दिया’।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.