scriptUP assembly elections 2022 :प्रियंका गाँधी ने दिया नया नारा ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ | Priyanka Gandhi announces 40 tickets women in UP assembly elections | Patrika News

UP assembly elections 2022 :प्रियंका गाँधी ने दिया नया नारा ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’

locationलखनऊPublished: Oct 19, 2021 05:36:28 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

(UP assembly elections 2022)

UP assembly elections 2022 :प्रियंका गाँधी  ने दिया नया नारा 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ'

UP assembly elections 2022 :प्रियंका गाँधी ने दिया नया नारा ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’

लखनऊ ,(UP assembly elections 2022) कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि हमने 15 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। महिलाएं टिकट के लिए आवेदन करें। हमको तो देश के विकास के लिए महिलाओं को आगे लाना है।(UP assembly elections 2022) पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। प्रियंका ने कहा कि यह फैसला तमाम पीड़ित महिलाओं के न्याय के लिए है। प्रियंका गांधी ने नया नारा भी दिया कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ । इससे पहले प्रियंका ने मंगलवार को योगी सरकार पर निशाना साधा था। (UP assembly elections 2022) उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- भाजपा सरकार किसानों पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगाएगी। किसानों को धमकाएगी, लेकिन किसानों को MSP नहीं देगी।
(UP assembly elections 2022) महिलाओं को कांग्रेस का यह निर्णय ‘उस पारो के कहने पर’ जिसने संगम पर मेरा हाथ पकड़कर कहा मैं राजनीति में आना चाहती हूं हाथरस की बेटी और प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है, बदलाव चाहती है। यह निर्णय उस पूजा और मधु के लिए भी है जो रात के अंधेरे में मुझे सीतापुर के पीएसी कंपाउंड में घेरकर ले गयीं ”लड़की हूँ लड़ सकती हूँ ” थीम पर आधारित प्रेस वार्ता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि अभी कोई फैसला नहीं है। (UP assembly elections 2022) मेरे चुनाव लडऩे के बारे में भी अभी मैं विचार करूंगी। अभी तो उत्तर प्रदेश के चुनाव में वक्त है। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं। जो अपनी आवाज उठा नहीं पा रहे। मैं देख रही जो पीड़ा में है। वह अपनी आवाज नहीं उठा पा रहा। कुचला जा रहा। मैं उन्हीं कर लिए राजनीति में हूं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x84yagk
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो