scriptमृतक अरुण वाल्मीकि से मिलने जा रही प्रियंका को हिरासत में लेने के बाद मिली अनुमति | priyanka Gandhi, Arun Valmiki, Police detained Priyanka, Agra Expressw | Patrika News

मृतक अरुण वाल्मीकि से मिलने जा रही प्रियंका को हिरासत में लेने के बाद मिली अनुमति

locationलखनऊPublished: Oct 20, 2021 06:50:12 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार तानाशाही कर रही है। यूपी की पुलिस यह चाहती है कि मैं सिर्फ गेस्ट हाउस में बैठी रहूं, मुझे किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। योगी सरकार के तानाशाही रवैए का जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में जनता देगी।

priyanka_1.jpg
लखनऊ। आगरा में पुलिस कस्टडी में मारे गए अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने आगरा जा रही प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने आगरा एक्सप्रेस वे पर रोका। इस दौरान प्रियंका गांधी की पुलिस अधिकारियों के साथ कहासुनी हुई। प्रियंका गांधी को रोके जाने से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हंगामे के बाद प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस लाइन में कांग्रेसियों के हंगामें के बाद शासन ने प्रियंका को आगरा जाने की अनुमति दे दी है।
तानाशाही का जनता देगी जवाब

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार तानाशाही कर रही है। यूपी की पुलिस यह चाहती है कि मैं सिर्फ गेस्ट हाउस में बैठी रहूं, मुझे किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। योगी सरकार के तानाशाही रवैए का जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में जनता देगी। पुलिस हर बार कानून व्यवस्था की बात करते हुए मुझे रोकती है। अगर मैं किसी पीड़ित से मिलना चाहती हूं तो इसमें गलत क्या है।
प्रियंका के साथ मौजूद रहे कांग्रेस के बड़े नेता

इस दौरान आगरा एक्सप्रेस वे पर प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन भी मौजूद रहे। प्रियंका को रोके जाने के बाद दोनों नेताओं व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने प्रियंका को एक्सप्रेस पर रोकने के लिए सड़क पर ट्रक खड़ा कर रास्ता बंद किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो