scriptपुरानी पेंशन बहाली के कर्मचारियों को प्रियंका ने दिलाया भरोसा, कहा घोषणा पत्र में शामिल होगा मुद्दा | priyanka gandhi big statement on old pension scheme | Patrika News

पुरानी पेंशन बहाली के कर्मचारियों को प्रियंका ने दिलाया भरोसा, कहा घोषणा पत्र में शामिल होगा मुद्दा

locationलखनऊPublished: Feb 13, 2019 05:34:21 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश पूर्वी का प्रभारी बनीं प्रियंका गांधी लखनऊ आने के बाद एक्शन मोड में हैं

priyanka gandhi

पुरानी पेंशन बहाली के कर्मचारियों को प्रियंका ने दिलाया भरोसा, कहा घोषणा पत्र में शामिल होगा मुद्दा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्वी का प्रभारी बनीं प्रियंका गांधी लखनऊ आने के बाद एक्शन मोड में हैं। एक ओर प्रियंका कार्यकर्ताओं से रुबरू होकर लोकसभा चुनाव की स्थिति का मंथन कर रही हैं, तो वहीं आम जन की समस्या को सुलझाने में भी लगी हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
पत्र लिखकर समिति को भिजवाया

दरअसल, प्रियंका ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल नेशनल मूवमेट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) से मुलाकात की। कर्मचारियों के मुताबिक, प्रियंका ने पुरानी पेंशन मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही। प्रियंका का कहना है कि 40 साल तक सेवा करने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित न होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने इस बारे में पत्र लिखकर कांग्रेस घोषणा पत्र समिति को भिजवाया है।
काफी समय से कर रहे प्रदर्शन

बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी काफी समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने कई बार हड़ताल कर अपनी बात रखी लेकिन इसका कोई फायदा उन्हें नहीं मिला। इसी सिलसिले में प्रतिनिधिमंडल ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की।
लखनऊ आने के बाद प्रियंका गांधी की यह दूसरे चरण की बैठक है। उन्होंने बेडकरनगर, फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बांसगांव, गोंडा, बहराइच, पडरौना, सलेमपुर के कार्यकर्ता व नेताओं से मुलाकात की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो