लखनऊ

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आज योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी, सभी की टिकी नजर

– प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पहले विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) के घर जाकर उनके दिवंगत पिता अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी
– करीब 1.45 बजे रेल कोच फैक्ट्री (Raebareli Rail Coach Factory) जाकर उसके निजीकरण के खिलाफ संघर्ष कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी
– इसके बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखनऊ के लिए रवाना होंगी जहां से हवाई मार्ग से शाम तक दिल्ली वापसी करेंगी
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दोपहर एक बजे पहुंचेंगे रायबरेली
– राणा बेनी माधव (Rana Beni Madhav) मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
– सीएम योगी (CM Yogi) शहीद चौक जाएंगे और फिरोज गांधी (Firoz Gandhi) कॉलेज में भी उनका कार्यक्रम
– सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दोपहर करीब 2 बजे के रायबरेली (Raebareli) से लखनऊ वापस लौट जाएंगे

लखनऊAug 27, 2019 / 09:56 am

नितिन श्रीवास्तव

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आज योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी, सभी की टिकी नजर

रायबरेली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रायबरेली (Raebareli) की धरती से एक बार फिर यूपी की सियासत गरमाने वाली है। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज यहां वीर राणा बेनी माधव (Veer Rana Beni Madhav) की 215वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे, वहीं कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी आज रायबरेली पहुंची हैं। वह लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर करीब 9:30 बजे रायबरेली (Raebareli) पहुंची। प्रियंका गांधी सीधा पूर्व विधायक अखिलेश सिंह (Former MLA Akhilesh Singh) के गांव पहुंची। जहां पर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) से भेंट कर उनके पिता पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक व्यकत किया। प्रियंका यहां पर करीब 40-45 मिनट रुकने के बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं। इसके बाद वह रेल कोच फैक्ट्री (Raebareli Rail Coach Factory) पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का आगमन दिन में करीब एक बजे होगा।
 

रायबरेली में योगी-प्रियंका

वहीं लोकसभा चुनाव में अमेठी (Amethi) में सेंधमारी के बाद भाजपा की नजर अब सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की रायबरेली लोकसभा सीट (Raebareli Lok Sabha Seat) पर है। लिहाजा यहां के हर उस इवेंट से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) खुद को जोड़ना चाहती है, जिससे जनता की भावनाएं जुड़ती हों। राणा बेनी माधव को लेकर रायबरेली (Raebareli) में लोगों की भावनाएं आज भी उबाल मारती हैं। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रायबरेली की माटी के वीर राणा बेनी माधव की 215वीं जयंती (Veer Rana Beni Madhav 215 Jayanti) पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) खुद शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों और तमाम आर्थिक नीतियों के विरोध में सरकार पर लगातार हमलावर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) इसी दिन लालगंज के अइहर में रेल कोच फैक्ट्री (Raebareli Rail Coach factory) जाएंगी। यहां पर कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। फिलहाल तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यहां पर कर्मचारियों से बातचीत करेंगी।

कांग्रेस को कमजोर करने की तैयारी

अमेठी (Amethi) के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को शिकस्त देने के बाद भाजपा (BJP) अब रायबरेली (Raebareli) की ज्यादा से ज्यादा जनता को अपनी तरफ करना चाहती है। इसलिए आने वाले समय में रायबरेली में इस तरह की और गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके मुताबिक सामाजिक कार्यक्रमों में भाजपा अपनी सहभागिता बढ़ा सके। जिससे रायबरेली लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस को कमजोर किया जा सके।
 

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का कार्यक्रम

– प्रियंका गांधी पहले विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) के घर जाकर उनके दिवंगत पिता अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी,
– करीब 1.45 बजे रेल कोच फैक्ट्री (Raebareli Rail Coach Factory) जाकर उसके निजीकरण के खिलाफ संघर्ष कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी,

– इसके बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखनऊ के लिए रवाना होंगी जहां से हवाई मार्ग से शाम तक दिल्ली वापसी करेंगी।
 

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का कार्यक्रम

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दोपहर एक बजे पहुंचेंगे रायबरेली,

– राणा बेनी माधव (Rana Beni Madhav) मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे,
– सीएम योगी (CM Yogi) शहीद चौक जाएंगे और फिरोज गांधी (Firoz Gandhi) कॉलेज में भी उनका कार्यक्रम

– सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दोपहर करीब 2 बजे के रायबरेली (Raebareli) से लखनऊ वापस लौट जाएंगे।
 

Home / Lucknow / सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आज योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी, सभी की टिकी नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.