scriptप्रियंका गांधी का तंज, कहा बड़े-बड़े विज्ञापनों का नतीजा है कि तीन करोड़ 64 लाख लोग हो गए बेरोजगार | priyanka gandhi comment on bjp regarding employment | Patrika News

प्रियंका गांधी का तंज, कहा बड़े-बड़े विज्ञापनों का नतीजा है कि तीन करोड़ 64 लाख लोग हो गए बेरोजगार

locationलखनऊPublished: Jan 27, 2020 10:26:02 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

– कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज
– रोजगार देने के नाम पर किया कटाक्ष

प्रियंका गांधी का तंज, कहा बड़े-बड़े विज्ञापनों का नतीजा है कि तीन करोड़ 64 लाख लोग हो गए बेरोजगार

प्रियंका गांधी का तंज, कहा बड़े-बड़े विज्ञापनों का नतीजा है कि तीन करोड़ 64 लाख लोग हो गए बेरोजगार

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने नरेंद्र मोदी सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है कि देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है कि तीन करोड़ 64 लाख लोग बेरोजगार हैं। यही कारण है कि सरकार सरकारी नौकरी पर बात करने से कतराती है।
punjab
इससे पहले बीते दिनों रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों को संयुक्त प्रशिक्षण पत्र संबोधित कर भाजपा की हकीकत बताने के लिए रणनीति बनाई थी। प्रियंका ने कहा था कि भाजपा खुलेआम झूठ बोल रही है। उनके झूठ को बेनकाब करने के लिए कमर कस लें।
प्रियंका ने कहा था कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में रोजगार देने की बात कही थी लेकिन दिया नहीं। हकीकत सभी जानते हैं। बेरोजगारी चरम पर है। किसानों के साथ भी छल किया गया। प्रियंका ने कहा था कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर भाजपा की सच्चाई बताने का कार्य करेगी। भाजपा झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है और जनता को धोखा दे रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो