scriptप्रियंका गांधी के दौरे में बदलाव, 17 को पहुचेंगी लखनऊ | priyanka gandhi lucknow visit postponed till 17 march | Patrika News

प्रियंका गांधी के दौरे में बदलाव, 17 को पहुचेंगी लखनऊ

locationलखनऊPublished: Mar 15, 2019 12:19:45 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काे यूपी दौरे के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी के दौरे में बदलाव, 17 को पहुचेंगी लखनऊ

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काे यूपी दौरे के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। वह 17 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगी जबकि तय शेड्यूल के मुताबिक उन्हें 15 मार्च को लखनऊ आना था। प्रियंका यहीं से प्रयागराज का सफर तय करेंगी। 18 से 20 मार्च वह प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में मोटर बोट से जल यात्रा करेंगी।
गंगा किनारे कई कार्यक्रम होंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर अनुमति देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि 18 से 20 मार्च को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का इलाहाबाद से वाराणसी तक का कार्यक्रम मोटर बोट से कराए जाने का कार्यक्रम है। उक्त मार्ग पर जगह-जगह जनता की ओर से उनका स्वागत किया जाना है। इसलिए अनुमति देने का कष्ट करें, जिसमें चुनाव आयोग के नियमों का पालन हो सके।
congress
यह होगा शेड्यूल

प्रियंका गाँधी सुबह 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। प्रयागराज दौरे की शुरुआत वे अपनी दादी इंदिरा गांधी के गृहजनपद और परदादा जवाहरलाल नेहरू की कर्मभूमि प्रयागराज से करेंगी। यहां वे कुछ समय अपने पुश्तैनी घर आनंद भवन में बिताएंगी। इसके बाद वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। लोगों से संपर्क करने के लिए प्रियंका जलमार्ग का इस्तेमाल करेंगी। इस तरह चुनावी दौरा करने वाली वह यूपी की पहली नेता होंगी।
प्रयागराज से स्टीमर से पहले प्रियंका मिर्जापुर जाएंगी, जहां वह मां विंध्याचल के दर्शन करेंगी। प्रयागराज से वाराणसी के सफर में वह गंगा के किनारे बसे सैकड़ों ग्रामीणों से संपर्क साधेगीं। इस दौरान कई संसदीय क्षेत्रों में संपर्क करने की योजना है। स्टीमर के जरिए वह करीब 100 किमी की यात्रा करते हुए वाराणसी पहुंचेगीं। यहां प्रियंका काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो